देवघर: प्रखंड विकास पदाधिकारी पालोजोरी नागेंद्र तिवारी की असामयिक मृत्यु की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है. पूरी जिला प्रशासन इस शोक संतप्त घड़ी में उनके परिवार के साथ है.
ईश्वर से कामना करते हैं कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संयम और सहन की शक्ति दें. विदित हो कि तिवारी पिछले एक माह से अवकाश पर थे और वे अपने निवास स्थान जमशेदपुर में रह रहे थे.

