BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेम की मिसाल: बिगड़ैल बेटे को बेदखल कर हाथियों के नाम कर दी करोड़ों की संपत्ति

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in Uncategorized
प्रेम की मिसाल: बिगड़ैल बेटे को बेदखल कर हाथियों के नाम कर दी करोड़ों की संपत्ति

प्रेम की मिसाल: बिगड़ैल बेटे को बेदखल कर हाथियों के नाम कर दी करोड़ों की संपत्ति

Share on FacebookShare on Twitter

केरल: केरल में गर्भवती हथिनी की हत्या के बीच एक सुकून भरी खबर बिहार से आई है. पटना में एक शख्स ने अपनी 5 करोड़ की संपत्ति दो हाथियों के नाम कर दी. अख्तर इमाम नाम का यह शख्स पटना दानापुर के जानीपुर का रहने वाला है. इमाम ने अपने दो हाथियों को 5 करोड़ की जायदाद का मालिक बनाकर हर किसी को चौंका दिया.

इमाम के मुताबिक, उनका बेटा गलत रास्ते पर चला गया, इसलिए उसे जायदाद से बेदखल कर आधी संपत्ति पत्नी और आधी संपत्ति हाथियों के नाम कर दी. इमाम ने रजिस्ट्री ऑफिस जाकर दोनों हाथियों के नाम दस्तावेज भी बनवा दिए हैं.

ऐरावत संस्था के नाम हो जाएगी संपत्ति

अख्तर इमाम का कहना है कि अब अगर उन्हें कुछ भी हो जाता है तो सारी संपत्ति ऐरावत संस्था के नाम हो जाएगी ताकि इन हाथियों का संरक्षण हो और इन्हें तस्करों से बचाया जा सके. दोनों हाथियों के नाम संपत्ति करने वाले इमाम को लोग हाथियों वाला कहकर भी पुकारते हैं. अख्तर इमाम ने दोनों हाथियों का नाम भी रखा है. एक का नाम ‘मोती’ तो दूसरे का नाम ‘रानी’ है. अख्तर इमाम ऐरावत संस्था के मुख्य प्रबंधक भी हैं. इनका पूरा जीवन हाथियों के लिए ही समर्पित रहा है.

हाथियों ने जानलेवा हमले से बचाया था

अख्तर इमाम बताते हैं कि एक बार मुझ पर जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन हाथियों ने मुझे बचा लिया था. पिस्तौल हाथ में लिए बदमाश जब मेरे कमरे की तरफ बढ़ने लगे तो हाथी इसे देखकर चिंघाड़ने लगे. इसी बीच मेरी नींद खुल गई और शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले.

इसलिए किया बेटे को संपत्ति से बेदखल

अख्तर इमाम ने अपने बेटे को उसकी गलत हरकतों के कारण संपत्ति से बेदखल किया है. उनका कहना है कि जायदाद के चक्कर में उनके बेटे ने अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल भिजवा दिया था. जांच में आरोप झूठा पाया गया. अख्तर कहते हैं कि मेरे बेटे मेराज ने पशु तस्करों से मिलकर भी साजिश रची थी. लेकिन वह पकड़ा गया. इसलिए अब मैंने अपनी पूरी जायदाद हाथी के नाम कर दी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्यों नहीं बन रहा है गरीबों का राशन कार्ड: राजीव रंजन राजू

Next Post

घर खरीदारों को बैंक दें बकाया लोन, जल्द पूरा हो प्रोजेक्ट: SC

Next Post
घर खरीदारों को बैंक दें बकाया लोन, जल्द पूरा हो प्रोजेक्ट: SC

घर खरीदारों को बैंक दें बकाया लोन, जल्द पूरा हो प्रोजेक्ट: SC

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d