रांची: आज मंगलवार को रांची में क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों में तैयारी शुरू हो गई है. प्रभु के संदेश और उनके दुनिया में आने की खुशी लोगों के चेहरे पर दिखने लगी है. प्रभु के आगमन को लेकर चर्च में विशेष प्रार्थना की तैयारी जोर शोर से चल रही है. सभी चर्च अपने-अपने स्तर से क्रिसमस की तैयारियों में जुटे हुए हैं.
क्रिसमस पर्व को लेकर यहां के तीनों चर्चों को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है जिसमे जीईएल चर्च, सेंटपॉल चर्च और सेंत मेरी चर्च. विश्वभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर्व को लेकर बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है.
राजधानी रांची में भी हर ओर बाजार सजकर तैयार हैं. गिफ्ट आइटम से लेकर घरों को सजाने के सामान से बाजार पटे पड़े हैं. वहीं लोग भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं. बाजार में तरह-तरह के सांता क्लोज की बिक्री जोरों पर है. साथ ही कई अन्य तरह के गिफ्ट आइटम की भी भरमार है , जिसे लोग क्रिसमस के मौके पर एक दूसरे को भेंट करते हैं. इसके अलावा चॉकलेट, केक, क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, सांता का मास्क, पेंसिल, स्टार की बिक्री बाजार में जोरों पर है. वहीं क्रिसमस को लेकर मुख्य बाजार रांची के पुरुलिया रोड के रास्ते में सजा है. इसके अलावा चर्च सत्य भारती व दूसरे बिक्री केंद्रों पर ये सामान खूब बिक रहे हैं.

