साहेबगंज: कांग्रेस सहकारिता विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष शहनवाज नासीर ने कहा कि जब से नगर पंचायत बना है, तब से लेकर आज तक एक भी काम जन हित में नहीं हुआ है और ना ही स्ट्रीट लाईट लगा है, ना साफ सफाई, ना ही पानी की व्यवस्था हुई है.
उन्होंने कहा कि बरसात के पानी की सही से कोई निकासी नहीं हुई है और ना ही नियमित रूप से साफ-सफाई हो रही है, ना ही जाम से कोई मुक्ति मिला है. अब तक सिर्फ और सिर्फ वसूली हो रही है. पहले टोल टैक्स के रूप में अब होल्डिंग टैक्स के रूप में. जिसे हम होने नहीं देंगे.

नगर पंचायत के विभाग को अपना ये होल्डिंग टैक्स वाला योजना अभी बंद कर के जनता को सुविधा देने पर जोड़ देना चाहिए और सुविधा देने के बाद इसे 40 पैसे से 60 पैसे के बीच कर देना चाहिए, ताकि जनता को टैक्स देने में आसानी हो.
शहनवाज नासिर ने कहा कि नगर पंचायत बरहरवा के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर इस मुद्दे पर बात करेंगे.

