गोड्डा(पथरगामा): गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूथ इंडिया क्लब पथरगामा के तत्वाधान में होने वाले बृहत आयोजन सत्यमेव जयते की तैयारी जोर-शोर से हो रही है.
कार्यक्रम का स्थान पथरगामा थाना के सामने नर्सरी फील्ड में रखा गया है. क्लब के अध्यक्ष मितेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सत्यमेव जयते कार्यक्रम में भाषा में निबंध लेखन नृत्य गायन प्रहसन आदि की प्रतियोगिताएं की जाती है. साथ ही विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया जाता है. इस बार प्रतिभा सम्मान भी किया जाएगा.
बताया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा विधायक अमित मंडल, महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में गोड्डा नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, पथरगामा जिला परिषद सदस्य पूर्वी फुल कुमारी देवी, प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कमल मौजूद रहेंगे.

