BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य के 48 केंद्रों पर टीका लगाने की तैयारी

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
यूपी में आज सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड समेत देशभर में कल 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान की शुरुआत करेंगे और इस दौरान रांची का सेंटर भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उदघाटन समारोह में जुड़ेगा.

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 48 केंद्रों पर टीके लगाये जाने की तैयारी है. रांची में सदर अस्पताल और नामकुम सीएचसी का टीकाकरण केंद्र के रूप में चयन किया गया है. राज्य में पहले दिन 4500 से 5000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है. हर केंद्र पर रोजाना 100 टीका देने का लक्ष्य है. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीकाकरण को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसमें कोरोना की वैक्सीन लगाने को लेकर जानकारी और दिशानिर्देश दिए गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 टीकों की विनिमयशीलता की अनुमति नहीं है और गर्भवती तथा दूध पिलाने वाली महिलाएं टीके न लगवाएं क्योंकि उन्हें अभी तक किसी भी कोरोना वायरस-रोधी टीके के क्लिनिकल ट्रायल का हिस्सा नहीं बनाया गया है.

मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश को लिखे पत्र में आपातकालीन परिस्थितियों में इनके इस्तेमाल को रेखांकित करते हुए कहा कि कोविड-19 टीके केवल 18 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए हैं, आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 टीकों और अन्य टीकों के बीच कम से कम 14 दिन का अंतराल लिया जा सकता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है, कोविड-19 टीकों की विनिमयशीलता (एक टीका अलग, दूसरा अलग) की अनुमति नहीं है, दूसरी खुराक भी उसी टीके की लेनी होगी, जो पहले टीके की ली गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा नेताओं का असली चेहरा एक बार फिर सामने आया: कांग्रेस

Next Post

राष्ट्रीय युवा संसद में उपविजेता बनी अयति मिश्रा सम्मानित

Next Post
राष्ट्रीय युवा संसद में उपविजेता बनी अयति मिश्रा सम्मानित

राष्ट्रीय युवा संसद में उपविजेता बनी अयति मिश्रा सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d