BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राम मंदिर की आधारशिला रखने को पीएम मोदी के अयोध्या आगमन की तैयारी तेज

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in समाचार
राम मंदिर की आधारशिला रखने को पीएम मोदी के अयोध्या आगमन की तैयारी तेज
Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषण दूबे कंचनीय,

लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने को पीएम मोदी के अयोध्या आने की संभावना तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अगले माह के पहले सप्ताह में कभी भी अयोध्या पहुंच सकते हैं.

परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के बहाने अंदर खाने में भी तैयारिया शुरू कर दी गई है. पीएम मोदी के सुरक्षा इंचार्ज रहे पूर्व डीजी व रामजन्मभूमि परिसर सुरक्षा सलाहकार के के शर्मा का अयोध्या पहुंच कर रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया जाना सुरक्षा तैयारियों का नतीजा माना जा रहा है.

बताया जा रहा है कि रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण कार्य की तैयारी के साथ भूमि पूजन का कार्य भी पूरा हो चुका है. ऐसे में जल्द ही मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे. इसके लिए अयोध्या का सन्त समाज भी लालायित हैं.

इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आमंत्रण पत्र पीएम मोदी को पहले ही सौंपा है. जिसके तहत परिसर में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी ट्रस्ट ने भी शुरू कर दी है.

वहीं दूसरी तरफ परिसर की सुरक्षा का खाका तैयार करने पीएम नरेंद्र मोदी के सुरक्षा इंचार्ज रहे पूर्व डीजी व श्री राम जन्मभूमि परिसर के सुरक्षा सलाहकार के के शर्मा अयोध्या पहुंचे. जहां अयोध्या के आईजी व एसएसपी के साथ रामजन्मभूमि परिसर व कार्यशाला की सुरक्षा का जायजा लिया. जिसके बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की.

इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सुरक्षा इंचार्ज व 6 वर्ष तक वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा इंचार्ज रहे केके शर्मा अयोध्या पहुंचे. जहां परिसर की सुरक्षा के बारे में स्थानीय सुरक्षा अधिकारियोंं के साथ परिसर का निरीक्षण किया.

वहीं बताया कि रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के दौरान व उसके बाद की सुरक्षा की तैयारी को लेकर खाका तैयार किया जायेगा. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर स्पष्ट जवाब न देते हुए कहा कि पीएम मोदी का अयोध्या आगमन भविष्य की बात है. इस पर अभी कोई बात नहीं कहा जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिका में 36 लाख से अधिक संक्रमित, एक लाख 40 हजार से ज्यादा की मौत

Next Post

काश पहले जैसे हो जाता भारत-नेपाल का संबंध

Next Post
काश पहले जैसे हो जाता भारत-नेपाल का संबंध

काश पहले जैसे हो जाता भारत-नेपाल का संबंध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d