BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चक्रधरपुर स्टेशन को आईलैंड स्टेशन का रूप देने की तैयारी, टीम ने किया सर्वे

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
चक्रधरपुर स्टेशन को आईलैंड स्टेशन का रूप देने की तैयारी, टीम ने किया सर्वे
Share on FacebookShare on Twitter

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर को आईलैंड स्टेशन बनाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है. जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर स्टेशन के प्रवेश द्वार से एक लूप लाइन बिछाई जानी है, इसको लेकर सर्वे का काम तेजी से चल रहा है. प्रवेश द्वार के आगे लूप लाइन के बनते ही स्टेशन भवन दो रेलवे लाइन के बीच रह जाएगा, इसके कारण चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन आईलैंड स्टेशन बन जायेगा. सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के एसएसई सिग्नल नीरज मांझी, चीफ डीटीआई हैदर इमाम की टीम ने सर्वे किया. इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लूप लाइन बिछाने को लेकर जमीन की मापी कर रहे हैं. कहां से लूप लाइन शुरू होगी, स्टेशन भवन से कितनी दूरी होगी और यह लाइन कहां तक जाएगी, इसका पूरा डाटा तैयार किया जा रहा है.

स्टेशन के आगे की हटेंगी दुकाने

लूप लाइन निर्माण के दौरान स्टेशन के आगे मौजूद कई दुकान और होटल भी इसकी जद को में आएंगे। सर्वे में लगे अधिकारियों ने बताया कि लूप लाइन निर्माण के दौरान जो भी भवन दुकान और होटल आयेंगे उसे तोड़ा जायेगा. जैसे ही लूप लाइन बिछ जाएगी, स्टेशन के प्रवेश द्वार पर बनायीं गयी, यही लूप लाइन प्लेटफार्म संख्या एक हो जाएगी, जबकि अभी जो प्लेटफार्म संख्या एक है वह दो हो जाएगी और दो व तीन क्रमशः तीन और चार हो जाएगी. यानि की लूप लाइन बनने के बाद स्टेशन में प्लेटफार्म की भी संख्या बढ़ जाएगी. चक्रधरपुर रेल मंडल के लिए यह एक भावी योजना है. जिसके तहत पूरे स्टेशन का ही कायाकल्प हो जायेगा. स्टेशन भवन और काउंटर तक पहुंचना आज की तरह आसान नहीं होगा.

टिकट काउंटर तक पहुंचने को बनेगा फुटओवर ब्रिज

काउंटर तक पहुंचने के लिए यात्रियों में फुटओवर ब्रिज से बढ़कर स्टेशन के अंदर प्रवेश करना पड़ेगा इसके लिए बाहर सेल्स कर्म के अंदर को जोड़ने वाली फुटओवर ब्रिज का भी निर्माण किया जायेगा. मालूम रहे कि चक्रधरपुर रेल मंडल
में तकरीबन थर्ड लाइन का काम पूरा हो चुका है। चक्रधरपुर स्टेशन के दोनों छोर में थर्ड लाईन आ चुकी है, लेकिन अब तक इस थे लाइन को सीधे जोड़ने वाली नयी थर्ड लाइन का निर्माण चक्रधरपुर स्टेशन के अंदर नहीं किया गया है.

थर्ड लाइन की कमी को पूरा करेगी लूप लाइन

अब आनेवाले दिनों में बनने वाली यही लूप लाइन चक्रधरपुर स्टेशन के अंदर थर्ड लाइन की कमी को पूरा करेगी. बताया यह भी जा रहा है कि थर्ड लाइन के पूरा होते ही रेल प्रशासन चक्रधरपुर में मांग के अनुरूप ट्रेनों की संख्या व उनके फेरों में भी बढ़ोत्तरी कर सकती है. ऐसे में लूप लाइन का चक्रधरपुर स्टेशन में बनाया जाना बेहद जरुरी माना जा रहा है. आनेवाले दिनों में ना सिर्फ चक्रधरपुर स्टेशन का कायाकल्प होगा, बल्कि यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा. वहीं माल ढुलाई में भी मालगाड़ियों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नियोजन नीति पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

Next Post

वकीलों की मदद के लिए एसएसपी दफ्तर में खुला अधिवक्ता प्रकोष्ठ

Next Post
वकीलों की मदद के लिए एसएसपी दफ्तर में खुला अधिवक्ता प्रकोष्ठ

वकीलों की मदद के लिए एसएसपी दफ्तर में खुला अधिवक्ता प्रकोष्ठ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d