BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी : कांग्रेस

by bnnbharat.com
September 21, 2019
in समाचार
भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी : कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुए कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि इन दोनों राज्यों की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने की तैयारी में है. पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस किसानों की परेशानी, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और जनता से जुड़े अन्य मुद्दे उठाएगी.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, चुनाव तिथियों की घोषणा हुई है. हम इसका स्वागत करते हैं. हम तन, मन और बल से तैयार हैं. हम जनता के मुद्दे पूरे जोश से उठाएंगे जैसे कि पहले भी उठाते आएं हैं. खेड़ा ने कहा, हम किसानों के मुद्दे उठाएंगे. पिछले तीन महीनों में 15 लाख नौकरियां जाने का भी मुद्दा उठाएंगे. शेयर बाजार में लाखों करोड़ रुपये डूबने का मुद्दा भी जनता के बीच ले जाएंगे.

उन्होंने कहा, झारखंड की जनता भी चुनाव का इंतजार कर रही थी. जो राज्यों में एक साथ चुनाव करा नहीं पाते वो एक राष्ट्र, एक चुनाव की बात कर रहे हैं. खेड़ा ने कहा, महाराष्ट्र में किसान परेशान हैं. आत्महत्या का दौर विकराल स्थिति में है. वो सरकार बदलने का इंतजार कर रहे हैं. हरियाणा में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है. वहां भी लोग भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में हैं.

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्तूबर को होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों राज्यों में मतों की गिनती 24 अक्तूबर को होगी. महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म होगा।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए खेड़ा ने कहा, एक तरफ एक पूर्व केंद्रीय मंत्री को बिना साक्ष्य के गिफ्तार कर रखा है, लेकिन दूसरी तरफ वो लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी अपने पूर्व मंत्री को बचाने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने दावा किया, भाजपा सरकार को लगता है कि संस्थाएं इनकी गुलाम हो गयी हैं जबकि संस्थाएं जनता की गुलाम होनी चाहिए। इनकी सरकार में उल्टी गंगा बह रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

TDP के पूर्व सांसद शिव प्रसाद का निधन, नायडू ने जताया शोक

Next Post

बिहार : RJD विधायक की भतीजी की हत्या, प्रेमी ने मारी गोली

Next Post
बिहार : RJD विधायक की भतीजी की हत्या, प्रेमी ने मारी गोली

बिहार : RJD विधायक की भतीजी की हत्या, प्रेमी ने मारी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d