एके मिश्र
जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास दो स्टैचू लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर के नगर निगम के जेसीबी द्वारा तिलकामांझी का स्टेच्यू लगाने के लिए दीकू राम मांझी द्वारा खुदाई कर के चौतारा का कार्य कराया जा रहा है . इसका 9 अगस्त को उद्घाटन होने की बातें कही जा रही है. वहीं पर आदिवासी कल्याण समिति के सुरेंद्र सुंडी द्वारा भी नगर निगम के जेसीबी के माध्यम से ही खुदाई कर बिरसा मुंडा का स्टेचू लगाने के लिए भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इससे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. कहीं यह सरकारी जमीन घेरने की रणनीति तो नहीं.

