रांची: राजधानी रांची में फरार चल रहे वारंटियों पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है. पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद और अपराध की वारदातों पर नकेल कसने के लिए वारंटियो की तलाश शुरू कर दी गई है. फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है जो गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करेगी.
मौजूदा समय में जिले के थानों में मौजूदा समय में 5000 से ज्यादा वारंट लंबित है. मामले को लेकर रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने जिले के सभी थानों को निर्देश जारी किया है कि वह जल्द से जल्द थानों में लंबित वारंट की लिस्ट तैयार करें और इसकी जानकारी एसएसपी कार्यालय को उपलब्ध करवाएं.
वहीं फरार चल रहे वारंटियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है. उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है जो लगातार अपना काम कर रही है. पिछले एक महीने में रांची पुलिस ने बड़ी संख्या में वारंटियों को गिरफ्तार किया है.

