BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह को लेकर तैयारी पूरी, सज-धज कर तैयार हुआ पुलिस स्टेडियम

समाजिक दूरी बनाना और मास्क पहनना अति आवश्यक

by bnnbharat.com
August 14, 2020
in Uncategorized
कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मनेगा स्वतंत्रता दिवस: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पलामू जिले में मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय पुलिस लाइन स्टेडियम में होगा. प्रातः 09ः05 बजे शशि रंजन (भा0प्र0से0), उपायुक्त पलामू द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा. मुख्य समारोह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. स्टेडियम सज-धजकर तैयार हो चुका है. कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार की परिस्थिति को देखते हुए सुरक्षा मानको का अनुपालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे जोश, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाने की तैयारी की गयी है. कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के मद्देनजर ही समारोह की सभी आवश्यक तैयारियों को दुरूस्त किया गया है. उपायुक्त के निदेशानुसार मुख्य समारोह में भी कोविड-19 संबंधित गाईडलाइन का सख्ती से पालन कराने की तैयारी है. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा. इसके लिए समारोह में कुर्सियों को भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लगाये जा रहे हैं. सभी आगंतुकों को मास्क लगाना अनिवार्य होग. मुख्य समारोह स्थल पर आने वाले व्यक्तियों का स्कैनिंग करने और सैनेटाइजेशन की व्यवस्था की गयी है, ताकि संक्रमण के खतरे से बचा जा सके. उपायुक्त ने आमजनों से भी इसका अनुपालन करने की अपील की है. झंडोत्तोलन में प्लास्टिक का झंडा-रस्सी का उपयोग नहीं करना है.
उपायुक्त ने कहा है कि ब्व्टप्क्-19 महामारी के फैलाव के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विभिन्न कार्यक्रमों या गतिविधियों का आयोजन कुछ बचाव के उपायों का पालन करते हुए किया जायेगा. सभी लोग सख्ती से इसका पालन कर संक्रमण के खतरे से खुद को बचाव करेंगे. मुख्य समारोह के बाद सभी संबंधित कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालयों में झंडोत्तोलन करेंगे. उन्होंने आमजनों से अपने घरों में रहकर स्वतंत्रता दिवस मनाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने इत्यादि एहतियायत बरतते हुए झंडोत्तोलन में भाग लेने एवं ब्व्टप्क्-19 से बचाव एवं रोकथाम में जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की अपील की है.
प्रभात फेरी,शोभा यात्रा,तिरंगा यात्रा पर रोक
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विघालयों में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम होगा, लेकिन इसमें बच्चों को शामिल करने पर मनाही है. शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक कर्मी ही कार्यक्रम में को भाग ले सकेंगे.संबंधित शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान, सामाजिक संस्था एवं दल विशेष के कार्यक्रम में सिर्फ मैनेजमेंट कमिटी के लोग ही रहेंगे. साथ ही ब्व्टप्क्-19 से बचाव हेतु बाध्यताओं और एहतियायती कदमों को ध्यान में रखते हुए ही प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर इस राष्ट्रीय पर्व को भव्य तरह से मनाएं. प्रभात फेरी,शोभा यात्रा,तिरंगा यात्रा निकालने पर रोक है.
घर बैठे देखें लाइव प्रसारण
पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण आप घर बैठे-बैठे देख सकेंगे. डीसी पलामू के फेसबुक पर समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा. इसकी भी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
महापुरुषों की प्रतिमा की होगी साफ-सफाई
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जायेगी. इसके अलावा माल्यार्पण समय साज-सज्जा फूल मालाओं से सुसज्जित किया जाएगा. वहीं पुलिस स्टेडियम को चने साइज किया जाएगा. इसके अलावा पूरे शहर की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलामू समाहरणालय भवन की विस्तृत साज-सज्जा भी की जाएगी.
मैट्रिक-इंटर में उत्कृष्ट अंक लाने वाले होंगे सम्मानित
कोविड-19 महामारी के विरुद्ध लड़ाई में शामिल फ्रंटलाइन वर्कर यथा डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारी, स्वच्छताकर्मियों आदि ब्व्टप्क्-19 योद्दाओं एवं मैट्रिक, इंटर की परीक्षा में अत्यधिक अंक लाकर जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विघार्थियों को सम्मानित किया जाएगा.

मांस-मंदिरा की दुकानें रहेंगी बंद
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में मांस-मदिरा की दुकानें बंद रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नया प्रतीत चिह्न व श्रमिक योजना शुरू करने के लिए हेमंत सरकार को बधाई-कांग्रेस

Next Post

पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़

Next Post
पुलिस व PLFI नक्सलियों के बीच मुठभेड़

पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d