रांची:- मात्र कुछ दिनों के बाद नए साल का आगमन होगा. लोग नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं. पर्यटन और पिकनिक स्पॉट पर भीड़ उमड़ने लगी है. इसे देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है. सभी पिकनिक स्पॉट पर पर्याप्त संख्या में स्टैटिक्स फोर्स प्रतिनियुक्त किया गया है. सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट भी लगा दिए गए हैं. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने सभी थानेदारों को उनके इलाकों के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. सभी पार्कों, डैम, पर्यटन स्थलों के इर्द-गिर्द स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है. जोन्हा फॉल, हुंडरू फॉल, दशम फॉल, रॉक गार्डेन, पतरातू घाटी सहित कई पर्यटन स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ड्रंक एंड ड्राइव पर सख् ती रहेगी. पुलिस नशे की हालत में पकड़े गए वाहन सवार को सीधे मेडिकल के लिए भेजेगी. शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर जुमार्ना लगाया जाएगा. रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने आम लोगों से खुद से चुने हुए पिकनिक स्पॉट और सुनसान जगहों पर जाने से बचने की अपील की है. एसएसपी ने कहा है कि वैसी जगहों पर ही पिकनिक मनाएं. जहां हमेशा से पिकनिक स्पॉट रहा हो और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई हो. चूंकि सुनसान जगहों पर रुके रहना खतरनाक हो सकता है. इन जगहों पर बदमाशों की नजर होती है. पुलिस चिह्नित जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराती है. हालांकि जो चिह्नित नहीं किए गए हैं, वहां पुलिस की पहुंच नहीं होती है. ऐसे मेंबदमाश वहां सक्रिय रहते हैं. घूमने गए लोगों को पुलिस की सुरक्षा के बावजूद सतर्कता और सावधानी जरूरी

