BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पल्स पोलियो टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूर्ण

by bnnbharat.com
January 18, 2020
in समाचार
पल्स पोलियो टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूर्ण
Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना, 

खूंटी:  खूंटी जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं. चुनाव की तर्ज पर पोलियो बूथ बनाये गए हैं ताकि अधिक से अधिक बच्चों को बूथ तक लाया जा सके.

सुदूरवर्ती नक्सलप्रभावित दुरूह इलाकों में भी पोलियो वैक्सीनेशन के लिए खास तैयारी की गई है. खूंटी जिले में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की संख्या 97105 है. जिले में निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक 95169 घरों के पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलायी जाएगी.

पोलियो ड्रॉप से जिले का कोई भी बच्चा छूटे नहीं इसे लेकर खूंटी, मुरहू, अड़की, कर्रा, तोरपा और रनियां में कुल 776 पोलियो बूथ बनाये गए हैं. साथ ही 1644 स्वास्थ्यकर्मी अलग अलग बूथों पर सुबह 8 बजे से पूर्व ही तैयार रहेंगे.

8 बजे सुबह से ही बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी. प्रत्येक पोलियो बूथ की निगरानी के लिए 90 सुपरवाइजर बनाए गए हैं. खूंटी जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 95 प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्रॉप 19 जनवरी को ही पूरी की जाएगी जिससे बाकी बचे 5 प्रतिशत बच्चों को 20 और 21 जनवरी को घर-घर घूम कर स्वास्थ्यकर्मी पोलियो की खुराक देंगे.

बता दें कि पिछले साल कई पत्थलगड़ी इलाकों में पोलियो और अन्य टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताई थी, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाने से पत्थलगड़ी इलाकों में भी पोलियो खुराक 5 साल से कम उम्र के बच्चों को दिलाने के लिए लोगों ने अपनी सहमति दे दी है. इस बार खूंटी जिले में कोई भी बच्चा छूटे न – की तर्ज पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है. लगातार सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में साउंड सिस्टम के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीएसके काॅलेज बरहरवा में सेमेस्टर-5 2019 परीक्षा हुई प्रारंभ 

Next Post

अनुकंपा के आधार पर दो अभ्यर्थियों की हुई नियुक्ति

Next Post
अनुकंपा के आधार पर दो अभ्यर्थियों की हुई नियुक्ति

अनुकंपा के आधार पर दो अभ्यर्थियों की हुई नियुक्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d