BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा की 181वीं जयंती मनाने को लेकर तैयारी पूरी

by bnnbharat.com
February 29, 2020
in Uncategorized
जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा की 181वीं जयंती मनाने को लेकर तैयारी पूरी

जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा की 181वीं जयंती मनाने को लेकर तैयारी पूरी

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: टाटा स्टील अपने संस्थापक जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा की 181वीं जयंती मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. जे एन टाटा ने 1870 के दशक में मध्य भारत में एक कपड़ा मिल के साथ अपनी यात्रा शुरू की. उनकी दूरदृष्टि ने भारत में इस्पात और बिजली उद्योगों को प्रेरित किया, तकनीकी शिक्षा की नीव रखी और देश को औद्योगिक देशों की श्रेणी में लाने में मदद की.

हर वर्ष 3 मार्च, 2020 को टाटा स्टील अन्य समूह की कंपनियों के साथ संस्थापक की जयंती और उनकी सोच के मूल में अंतःस्थापित सामुदायिक कल्याण के साथ औद्योगिक भविष्य के विजन का जश्न मनाती है. इस वर्ष के संस्थापक दिवस का थीम ‘फ्यूचर रेडी – कनेक्टेड, एजाइल, सस्टेनेबल’ है. यह हमारे कॉर्पोरेट ब्रांड अभियान ‘वी अल्सो मेक टुमौरो’’ का सम्पूरक है और नए दशक में हमारे प्रवेश के साथ ही, हमारे भविष्य की तैयारी को अधिक परिसीमित करने के बारे में बात करता है.

वर्ष 2020 हमारे लिए एक ऐतिहासिक वर्ष है, क्योंकि 17 फरवरी 2020 को भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जमशेदपुर के 100 वर्षों के उपलक्ष्य पर स्मारक डाक टिकट जारी किया था.

सेंटर फॉर एक्सीलेंस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चाणक्य चौधरी, वीपी (कॉर्पोरेट सर्विसेज) ने कहा, “हमारे लिए हमारे संस्थापक, जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा की विरासत को आगे बढ़ाना सौभाग्य की बात है. उन्होंने सतत विकास और एक समावेशी समुदाय के मूल सिद्धांतों पर निर्मित शहर की कल्पना की. उनकी 181वीं जयंती पर इस दृष्टि का जश्न मनाने का हमें गर्व है.”

हर साल की तरह, संस्थापक की इस जयंती पर भी ‘स्टील एक्सप्रेस कांटेस्ट’ समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जमशेदपुर में आयोजित समारोहों के एक विस्तार के रूप में, 3 मार्च को टाटानगर और हावड़ा के बीच चलने वाली स्टील एक्सप्रेस ट्रेन आगे की यात्रा के दौरान ‘क्विज-ऑन-द-गो’ की मेजबानी करेगी. क्विज में जे एन टाटा के विभिन्न पहलु शामिल होंगे. यात्रियों को इसमें हिस्सा लेने और ऑन स्पॉट प्राइज जीतने का अवसर मिलेगा.

ज्ञात हो कि 18 जून, 2019 को पुनः ब्रांडेड स्टील एक्सप्रेस का शुभारंभ ‘‘जमशेदपुर ऑन रेल्स-एन एक्जीबिशन’’ के रूप में किया गया था, जो जमशेदपुर के 100 वर्ष और शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति आदि में इसके विकास को दर्शाता है और इसका जश्न मनाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड की रत्नगर्भा धरती में पर्यटन की असीम संभावनाएं: बन्ना गुप्ता

Next Post

आजसू पार्टी ने बजट सत्र को लेकर बनायी रणनीति, विशेषज्ञों के साथ चर्चा

Next Post
आजसू पार्टी ने बजट सत्र को लेकर बनायी रणनीति, विशेषज्ञों के साथ चर्चा

आजसू पार्टी ने बजट सत्र को लेकर बनायी रणनीति, विशेषज्ञों के साथ चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d