चांद किशोर,
लखीसराय (बिहार): बिहार में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है. मंगलवार को नीतीश सरकार ने हाई लेवल बैठक बुलाई है. बैठक में राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमित के मामलों पर चर्चा होगी. जिसके बाद लॉकडाउन लगाने को लेकर फैसला किया जाएगा. बिहार में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं.
राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बिहार सरकार पूर्ण लॉकडाउन पर विचार कर रही है मंगलवार तक इस विषय पर कोई फैसला लिया जाएगा. आपको बताते चलें कि बिहार में पहली बार सरकार ने 23 मार्च की रात से लॉकडाउन किया गया था इसके बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन किया.

