BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिले में हो रहे कुश्ती के आयोजन की तैयारी नेशनल से कम नहीं: भोला नाथ सिंह

by bnnbharat.com
November 9, 2019
in समाचार
जिले में हो रहे कुश्ती के आयोजन की तैयारी नेशनल से कम नहीं: भोला नाथ सिंह

जिले में हो रहे कुश्ती के आयोजन की तैयारी नेशनल से कम नहीं: भोला नाथ सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायण शर्मा,

गोड्डा: स्थानीय गांधी मैदान में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने कहा कि गोड्डा में 8 से 10 नवंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी बेहतर है. यह राज्य स्तर नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की तैयारियों जैसी है. अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने उक्त बातें ‘राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता’ के पहले दिन शुक्रवार को गोड्डा में प्रेस वार्ता के दौरान कही.

उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए जिला कुश्ती संघ के तमाम पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। बातचीत के क्रम में अध्यक्ष ने कुश्ती प्रतियोगिता के संदर्भ में बताया कि गोड्डा में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर से तकरीबन 400 से अधिक महिला पुरुष पहलवान भाग ले रहे हैं. जहां लगभग सभी जिलों के खिलाड़ी पहलवान प्रतियोगिता में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय है और बेहद खास भी. उन्होंने कहा इस प्रतियोगिता में ही गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का राज्य टीम का चयन किया जाएगा जो एक बड़ी बात है.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक पंजाब के जालंधर में नेशनल प्रतियोगिता आयोजित होने हैं वहां के लिए भी झारखंड राज्य की टीम का गठन इसी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. ऐसे में यह 20वां राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिहाज से बेहद खास है. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में पूरे देश में कुश्ती की स्थिति बेहतर हुई है. आज हिंदुस्तान की टीम विश्व स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं जहां कई पदक भी लगातार प्राप्त हो रहे है.

जिले में आयोजन में अदानी फाउंडेशन की सहभागिता पर भी उन्होंने उन्हें साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे में जहां प्रतियोगिता आयोजन में सरलता होती है वही संघ का भी मनोबल ऊंचा होता है. इधर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के कार्यक्रम के संदर्भ में जिला सचिव सुरजीत झा ने विस्तृत जानकारी दी. कहा कि आयोजन के पहले दिन यानी शुक्रवार को सभी प्रतिभागियों का वजन लिया जाएगा वही संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन है. दूसरे दिन शनिवार को सुबह 9:00 बजे विधिवत प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त के हाथों सुनिश्चित है. उसके बाद ही महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता शुरुआत होगी. रविवार को समापन समारोह होगा जहां विधिवत रूप से कुश्ती प्रतियोगिता की समाप्ति की जाएगी. उन्होंने बताया कि तीनों दिन संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है.

मौके पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार , देवघर कुश्ती संघ के अध्यक्ष सनातन प्रताप, गोड्डा जिला कुश्ती संघ के संरक्षक समीर दुबे मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पार्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महिला पर्यवेक्षिका की शिकायत पर दर्ज हुआ एफआईआर

Next Post

ईद मिलाद उन-नबी और गुरु नानक जन्मोत्सव को लेकर बैठक, सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

Next Post
ईद मिलाद उन-नबी और गुरु नानक जन्मोत्सव को लेकर बैठक, सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

ईद मिलाद उन-नबी और गुरु नानक जन्मोत्सव को लेकर बैठक, सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d