BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर, परिसीमन का काम अंतिम चरण में

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर, परिसीमन का काम अंतिम चरण में
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है. राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के बाद पिछले साल से लंबित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की दिशा में तेजी देखी जा रही है.

फरवरी में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दस जिलों को 22 मार्च तक परिसीमन पूरा करने का आदेश दिया था. आयोग के सूत्रों की मानें तो इसमें अभी और वक्त लगेगा. अप्रैल के पहले सप्ताह तक इन जिलों में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. अब तक तीन जिलों ने परिसीमन की रिपोर्ट भेजी है. जिस पर आयोग की ओर से सुझाव या आपत्ति दिये जाने पर काम जारी है.

सात अन्य जिलों की ओर से आने वाले सप्ताह तक प्रक्रिया पूरी हो जाने की संभावना है. किन-किन जिलों में हो रहा परिसीमन, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह,साहेबगंज, गोड्डा, पश्चिमी सिहंभूम, हजारीबाग, सरायकेला खरसावां जिलों में परिसीमनकिया जा रहा है. इस संबध में 19 फरवरी को राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी किया था.

जिसके मुताबिक प्रक्रिया 22 मार्च तक हो जानी थी. अब इसमें वक्त लगेगा. आयोग की मानें तो जिलों की ओर से परिसीमन प्रारूप तैयार होने के बाद, आयोग की ओर से आपत्ति या सुझाव दी जाती है. जिसके बाद जिलों को इन सुझावों और आपत्तियों का निष्पादन कर अधिसूचना जारी करनी होती है.

पंचायतों की संख्या में हो सकती है कमी साल 2015 में 4402 पंचायतों में चुनाव हुआ था. निर्वाचन आयोग के सूत्रों की मानें तो इस चुनाव के बाद राज्य में छह निकायों का गठन हुआ, जिससे इस बार पंचायतों की संख्या में कमी आ सकती है.

हालांकि, यह परिसीमन के बाद ही यह तय होगा. पिछले साल दिसंबर में आयोग की ओर से चुनाव हो जाना था. लेकिन राज्य में निर्वाचन आयुक्त के नहीं होने के कारण इसमें देर हुई. वहीं कोविड 19 के कारण भी काम प्रभावित रहा.

इस साल 12 फरवरी को रिटार्यड आइएएस डीके तिवारी ने निर्वाचन आयुक्त पदभार ग्रहण किया. इसके पहले मई 2020 में पूर्व आयुक्त एनएन पांडेय ने नगर निकाय चुनाव स्थगित करने की अधिसूचना जारी की थी. ऐसे में अब राज्य में त्रीस्तरीय पंचायत और नगर निकाय चुनाव होने हैं. इसमें 315 वार्डों में निकाय चुनाव होना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वर्णरेखा नदी पार कर रहे युवक की पानी में डूबने से हुई मौत

Next Post

बजट की 83 प्रतिशत राशि कहां और कैसे खर्च हुई, साल भर पैसे की कमी का रोना रोने वाले हेमंत सरकार ने कौन सा जादू किया- बाबूलाल मरांडी

Next Post
कोलगेट घोटाले में जब्त 2000 टन कोयला किया गया गायब-बाबूलाल मरांडी

बजट की 83 प्रतिशत राशि कहां और कैसे खर्च हुई, साल भर पैसे की कमी का रोना रोने वाले हेमंत सरकार ने कौन सा जादू किया- बाबूलाल मरांडी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d