जमशेदपुर: सिदगोड़ा के सूर्यधाम में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज हो गयी है. अयोध्या में बनने वाले प्रस्तावित श्रीराम मंदिर मॉडल के रूप में इस मंदिर का निर्माण हुआ है. मंदिर को राजस्थानी शिलाओं और आकर्षक पेंटिंग्स के माध्यम से मनोरम छवि प्रदान की गयी है. शाम के समय होने वाली विद्युत सज्जा से मंदिर का स्वरूप कई रंगों में बदलेगी. मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार की प्रतिमाएँ अधिष्ठापित होंगी.
एक विशालकाय संगमरमर को तराशकर कलाकारों ने उसपर श्रीराम दरबार को मूर्त रूप दिये है. दरबार में प्रभु श्रीराम, माता वैदेही, लक्ष्मण बजरंगबली होंगें. वहीं मंदिर परिसर में ही दीवारों पर रामायण के विभिन्न कांडों को पेंटिंग्स और कलाकृतियों के माध्यम से उकेरा गया है. मंदिर की परिक्रमा करने पर भक्तों को इन कलाकृतियों से रामायण से मुख्य कांडों की जानकारी मिल सकेगी. 22 फरवरी से 29 फरवरी तक सूर्यधाम मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस धर्म अनुष्ठान में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मंदिर कमिटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास बतौर यजमान मौजूद रहेंगे. श्री अयोध्या धाम के पुरोहितों द्वारा यज्ञ अनुष्ठान संपन्न होंगे. वहीं 22 से 28 तक संध्या बेला में सूर्यधाम में श्रीराम कथा का आयोजन होगी.
गुरुवार की दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंदिर कमिटी से जुड़े सदस्यों के संग श्रीराम मंदिर का मुआयना किया. उन्होंने इस दौरान चल रही तैयारियों और प्रगति कार्य देखें तथा कमिटी के लोगों को जरूरी दिशानिर्देश दिए. बतौर मुख्य संरक्षक पूर्व सीएम ने मंदिर कमिटी के लोगों संग बैठक कर तैयारियों की जानकारी लिया. ईधर सूर्यधाम मंदिर कमिटी की ओर से शहर में एक लाख धर्मप्रेमियों के बीच बांटे जा रहे हैं.
वहीं लोगों से श्रीराम मंदिर के निमित्त दस रुपये की स्वेक्षीक सहयोग राशि यज्ञ अनुष्ठान के लिए प्राप्त कर रही है. मंदिर कमिटी के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हज़ारों की संख्या में श्रीरामभक्त और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. सूर्यधाम मंदिर कमिटी ने जिला प्रशासन से विधि एवं यातायात व्यवस्था संधारण के पत्र लिखकर सहयोग के लिए आग्रह किया है. गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री संग मंदिर का निरीक्षण करने के दौरान विशेष रूप से संजीव सिंह, दिनेश कुमार, रामबाबू तिवारी, मिथलेश सिंह यादव, गुरदेव सिंह राजा, खेमलाल चौधरी, चंद्रशेखर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, गुंजन यादव, सुशांतो पांडा, कुलवंत सिंह बंटी, सतबीर सिंह सोमू, अमरजीत सिंह राजा, टुनटुन सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

