रांची: 26 फरवरी को आयोजित तेली महाजतरा सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम, गुमला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम पर होना तय हुआ है. इसकी तैयारी की समीक्षा प्रदेश कमिटी के अध्यक्ष अरुण साहू, छोटानागपुरिया तेली समाज के केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग, गुमला जिला अध्यक्ष राधामोहन साहु, प्रदेश कमिटी के उपाध्यक्ष किशोर साहु सहित , समाज के अन्य गणमान्य लोगों अशोक नगर रांची में बैठक कर की गई.
बैठक में उदासन नाग ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपराह्न एक बजे मुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथि धीरज प्रसाद साहू, राज्य सभा सांसद, मंत्री बन्ना गुप्ता ,विधायक अंबा प्रसाद साहु, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रिपुसूदन साहू, विधायक सिसई सुशारेन जिग्गा मुंडा, कोलेबिरा के नमन विक्शल कोंगाड़ी, सिमडेगा के भुषण बाड़ा, और गुमला विधायक शशि भूषण तिर्की,भाग लेंगे.
सामुहिक विवाह कार्यक्रम सुबह 9ः30 बजे से और महाजतरा का उद्घाटन, अपराह्न 12ः30 से 01ः00 के बीच होना है. मुख्य अतिथि का स्वागत गुमला हवाई अड्डा से करने की तैयारी है, वहीं महाजतरा में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है.

