BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सूर्यमंदिर में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की समीक्षा

by bnnbharat.com
February 19, 2020
in Uncategorized
सूर्यमंदिर में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की समीक्षा

सूर्यमंदिर में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की समीक्षा

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: सूर्यमंदिर कमिटी द्वारा नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा व साप्ताहिक धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में सिदगोड़ा सूर्यमंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया.

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे. वहीं उन्होंने 22 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के संबंध में दिए गए दायित्वों का विस्तारपूर्वक जायजा लिया. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि श्रीराम मंदिर में रामदरबार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा व विभिन्न आयोजन की सफलता व भव्यता हेतु सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है.

कमिटी की ओर से आमंत्रण पत्र शहर के सभी कोनों तक पहुंचा दिया गया है. प्रभु श्रीराम के नगर भ्रमण में बैंड, डीजे, झांकी, ध्वज समेत आतिशबाजियां भव्यता प्रदान करेगी. कमिटी ने बताया कि 24 फरवरी को कलश यात्रा में 5 हजार महिलाएं शामिल होंगी. वहीं प्राण-प्रतिष्ठा व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हेतु 35 सदस्यीय आचार्यों की टीम समेत संगीतमय श्रीराम कथा में 15 सदस्यों की टीम 21 फरवरी को जमशेदपुर पहुंचेगी.

बैठक में शामिल सूर्य मंदिर कमिटी के मुख्य संरक्षक एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आयोजन में लगे सभी रामभक्तों के समर्पण भाव से कार्यक्रम ऐतिहासिक बनेगा. भारत देश को किसी राजनीतिक दल ने नहीं बनाया, भारत को ऋषि मुनियों ने बनाया. इन्हीं ऋषि मुनियों के कारण भारत की पहचान विश्व गुरु के रूप में हुई थी. आज के आधुनिक युग में आधुनिकता के कारण लोग आध्यात्म से दूर हो गए हैं. आध्यात्म से ऊर्जा का संचार होता है. सूर्य मंदिर कमिटी ने वर्ष 2002 से ही निरंतर धार्मिक आयोजन के साथ लोगों में आध्यात्मिक भावना को बल दिया है. उन्होंने कहा कि विफलता जीवन का हिस्सा है, अनेकों कार्यों में असफलता हाथ लगती है, परंतु घबराने के बजाय हमें अच्छे कार्य अच्छे मन से करते रहने चाहिए. गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि फल की चिंता किए बिना हमें अच्छे कर्म करते रहना चाहिए.

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों से श्रीराम कथा के श्रवण व अनुष्ठान में शामिल होने का आग्रह किया. वहीं कमेटी ने बताया सूर्यमंदिर परिसर में 5 कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण किया गया है. जहां एक कुंड में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी धर्मपत्नी के संग प्रतिदिन शामिल होंगे. वहीं, 4 कुंड में 2 जोड़े यज्ञ में शामिल होंगे. कमिटी ने बताया कि 22 से 28 फरवरी तक महायज्ञ में समयानुसार शामिल होने वाले इक्षुक जजमान दंपति सूर्यमंदिर कमिटी से संपर्क कर तिथि को नोट करा सकते हैं.

जजमान बनने के लिए 5100 की आहुति तय की गई है, कमिटी की ओर से यज्ञ में शामिल होने हेतु वस्त्र का प्रबंध किया गया है. 29 फरवरी को महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम तय किया गया है.

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, पवन अग्रवाल, गुरदेव सिंह राजा, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, योगेश मलहोत्रा, हरि किशोर तिवारी, गुंजन यादव, खेमलाल चौधरी, हलदर नारायन साह, मंटू बनर्जी, मुन्ना अग्रवाल, कुलवंत सिंह बंटी, संजय सिंह, शशि कुमार, विश्वनाथ सरकार, दीपक विश्वास, पुष्पा तिर्की, रूबी झा, नीलू झा, सोनिया साहू, ज्योति अधिकारी, ममता कपूर, सीमा दास, रामदुलारी देवी, सीता सिंह, किरण सिंह, पप्पू मिश्रा, सतबीर सिंह सोमू, प्रेम झा, अमरजीत सिंह राजा, काजू सांडिल्य, श्रीराम प्रसाद, प्रोबिर चटर्जी राणा, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, संतोष ठाकुर, रमेश नाग समेत अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांगा थाना के द्वारा माईकिंग करवाकर लोगों को किया गया जागरूक

Next Post

रांची से पाकुड़ आ रही रग्बी नामक स्लीपर बस जलकर हुई खाक, कोई हताहत नहीं

Next Post
रांची से पाकुड़ आ रही रग्बी नामक स्लीपर बस जलकर हुई खाक, कोई हताहत नहीं

रांची से पाकुड़ आ रही रग्बी नामक स्लीपर बस जलकर हुई खाक, कोई हताहत नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d