BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वैष्णो देवी यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर, बनाए गए सामाजिक दूरी के निशान

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in समाचार
वैष्णो देवी यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर, बनाए गए सामाजिक दूरी के निशान
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: देश भर में आठ जून के बाद धार्मिक स्थल खोलने की केंद्र सरकार की घोषणा के बाद विश्व प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर एक से लेकर गुफा तक प्रत्येक छह फुट की दूरी पर निशान लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

इससे एक दिन पहले यहां पचास घोड़ों के साथ पालकी वालों के सैंपल भी लिए गए थे. हालांकि राज्य सरकार की ओर से अब तक यात्रा शुरू करने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है.

ऐसा माना जा रहा है कि आठ जून के बाद किसी भी दिन वैष्णो देवी यात्रा शुरू की जा सकती है. श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कोरोना संक्रमण के बीच संभावित यात्रा में कोई कोताही नहीं रखना चाहता, इसके लिए आने वाले यात्रियों की सुरक्षा हर स्थिति में पुख्ता करने की तैयारी में जी जान से जुटा है.

उसने कोरोना संक्रमण के दौरान सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिएू वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर एक से लेकर प्राकृतिक गुफा तक छह फुट की दूरी पर निशान लगाने शुरू कर दिए हैं.

इसी तरह यह निशान भवन पर भोजनालयों के साथ ही हिमकोटी के पास भोजनालय के आसपास भी बनाए जा रहे हैं. इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने अपने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन करने के भी निर्देश दि हैं. कर्मचारी लगातार यहां पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन भी कर रहे हैं. भवन पर साफ सफाई का काम भी तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना जांच के लिए KGMU में भेजे गए 1570 सैंपल, 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Next Post

खुशखबरी! 100 करोड़ की तादाद में कोरोना वैक्सीन बनाने की तैयारी

Next Post
खुशखबरी! 100 करोड़ की तादाद में कोरोना वैक्सीन बनाने की तैयारी

खुशखबरी! 100 करोड़ की तादाद में कोरोना वैक्सीन बनाने की तैयारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d