BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्रियों के बंगलों के लिए नामी गिरामी कंपनियों का प्रस्तुतिकरण

by bnnbharat.com
December 18, 2020
in समाचार
मंत्रियों के बंगलों के लिए नामी गिरामी कंपनियों का प्रस्तुतिकरण
Share on FacebookShare on Twitter

स्मार्टसिटी में हरियाली के बीच बनेंगे आकर्षक एवं इकोफ्रेंडली आवास

जुडको के सभागार में 9 कंस्लटेंट कंपनियों ने दिखाया प्रस्तावित परिसर का प्रारूप

रांची. अलग झारखंड राज्य के बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर कैबिनेट मंत्रियों का अगल परिसर एवं आवासीय बंगलो बनने जा रहा है. बंगलो एचईसी स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में बनेगा. बंगलों एवं परिसर का प्रारूप तैयार करने के लिए डिजायन एवं परामर्शी के चयन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है. इसके लिए शुक्रवार को जुडको सभागार में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रस्तुतिकरण किया.

स्मार्टसिटी में कैबिनेट मंत्रियो का 12 बंगला 6.97 एकड़ में बनेगा. बंगला एवं संपूर्ण परिसर के निर्माण में पर्यावरण एवं हरियाली का पूरा प्रावधान रखा गया है. परिसर में पार्क एवं वृक्षारोपण के अलावा अलग अलग हर बंगलो में एक पार्क एवं लैंड स्केपिंग का प्रावधान रखा जा रहा है. बंगलों डुपलेक्स के प्रारूप पर बनाया जायेगा. प्रत्येक बंगला औसतन 5000 से 6000 स्क्वायर फीट में बनेगा. हर बंगले में मिटींग हाल, आंगतुक कक्ष, कोर्टयार्ड-डायनिंग स्पेश, कम से कम चार बेडरूम रहेगा जिसमें एक मास्टरबेड रूम शामिल होगा. पूजा कक्ष, स्टडी कक्ष के साथ वीआपी मिटींग के लिए अलग से स्थान रहेगा. आवास के आगे एवं पीछे दोनों तरफ हरियाली का प्रावधान किया जायेगा. परिसर में फुटपाथ, साइकिल पथ एवं सड़क रहेगा. योगा पार्क एवं कॉमन जिम का भी प्रावधान रहेगा. हर बंगले को वास्तु के नियमों के तहत डिजायन किया जायेगा. इसमें आवश्यकतानुसार परिवर्तन भी किया जा सकेगा.

प्रस्तुतिकरण में शिवा कंस्लटेंसी सर्विस नई दिल्ली, संतोष शेखर रांची, मास एवं वायड डिजायन कंस्लटेंट नई दिल्ली, वैपकोस लिमिटेड रांची, रांची डिजायन एंड कंस्लटेंसी सर्विस रांची, स्वाती स्टक्चर्स सोलुशन नई दिल्ली, दृष्टि इंजीनियर्स एलएलपी नई दिल्ली और सुनकोन इंजीनियर्स लिमिटेड पुणे ने हिस्सा लिया.

जुडको के परियोजना निदेशक ( तकनीकी ) रमेश कुमार, नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव केके मिश्रा, परियोजना निदेशक ( प्रशासन ) अमरेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक ( वित्त ) अमित चक्रवर्ती, मुख्य अभियंता तकनीकी कोषांग नगर विकास राजदेव सिंह, जुडको के महाप्रबंधक ( लोक निर्माण ) , महाप्रबंधक ( योजना एवं भवन ) वीके राय एवं भवन निर्माण विभाग के अक्षीक्षण अभियंता दिनेश कुमार की समिति ने बंगलो एवं परिसर का प्रस्तुतिकरण देखा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजधानी में पोस्टरबाजी कर दहशत फैलाने वाले पांच उग्रवादी गिरफ्तार

Next Post

युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Next Post
एसडीएम ने कीमती जमीन से हटवाया अवैध कब्जा

युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d