दिल्ली: दो अक्टूबर को देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116 वीं जयंती है. उनकी सादगी अपने आप में मिसाल है. ईमानदारी और स्वाभिमानी छवि की वजह से आज भी उन्हें बहुत सम्मान के साथ याद किया जाता है.
इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने विजय घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

