BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फिदायीन हमले में बाल-बाल बचे राष्ट्रपति अशरफ गनी, 24 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
September 17, 2019
in समाचार
फिदायीन हमले में बाल-बाल बचे राष्ट्रपति अशरफ गनी, 24 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

अफगानिस्तान में एक बार फिर आतंकियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। राष्टपति अशरफ गनी और अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर किए गए दो बम धमाकों में 24 लोगों की मौत हो गयी। मंगलवार को परवन शहर में राष्ट्रपति अशरफ गनी की चुनावी रैली थी। इसी बीच हुए आत्मघाती हमलों से पूरा शहर थर्रा उठा। बम धमाको के वक्त असरफ गनी सभा को संबोधित कर रहे थे। हालांकि राष्ट्रपति अशरफ गनी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसके थोड़ी ही देर बाद दूसरा धमाका काबुल के मैक्रोरीन 2 क्षेत्र में हुआ। यह धमाका मसूद स्क्वायर और अमेरिकी दूतावास के करीब हुआ। हालांकि यहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

परवन शहर में राष्टपति की रैली को निशाना बनाकर किए गए फिदायीन हमले में दो दर्जन लोगों के मारे जाने और करीब 30 लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

28 सितंबर को यहां चुनाव होने जा रहा है। लेकिन तमाम आतंकी संगठन नहीं चाहते कि देश में लोकतंत्र की बहाली हो। चुनावों में बाधा डालने के लिए आतंकी गुट लगातार खूनी तांडव कर रहे हैं। इससे पहले दो बार चुनाव टाले जा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर हाल ही में अमेरिका और तालिबान की वार्ता भी रद्द हो गयी थी। जिसके बाद आतंकी संगठन ने धमकी दी थी कि अब अमेरिकी सुरक्षा बलों की मौत में इजाफा होगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जन्मदिन पर मां के साथ PM मोदी ने खाया खाना

Next Post

विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान, कहा- POK जल्द होगा भारत का हिस्सा

Next Post
विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान, कहा- POK जल्द होगा भारत का हिस्सा

विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान, कहा- POK जल्द होगा भारत का हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d