NEW DELHI:- गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में रविवार को श्मशान घाट हादसे में 19 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है. ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि मुरादनगर स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यंत दुखद है. मृतकों के परिवारजन को मेरी शोक संवेदनाएं! मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता के लिए कार्यरत है.

