BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इजराइल में सरकार बनाने के लिए राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को दिया न्योता

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
इजराइल में सरकार बनाने के लिए राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को दिया न्योता
Share on FacebookShare on Twitter

यरुशलम: इजरायल के राष्ट्रपति रुवन रिवलिन ने बेंजामिन नेतन्याहू को सरकार बनाने के लिए बुलाया है. 23 मार्च को देश में दो वर्ष में चौथी बार चुनाव होने के बावजूद ना तो किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला और ना ही कोई गठबंधन सरकार बनाने में सफल हो पाया.

पिछले 70 वर्षों में इजरायल में अब तक कोई पार्टी बहुमत नहीं हासिल कर पाई है. नेतन्याहू के पास गठबंधन बनाने के लिए 28 दिनों का समय है. इसके अलावा अगर जरूरत पड़ती है तो वह सरकार गठन के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय भी मांग सकते हैं.

अगर नेतन्याहू सरकार बनाने में विफल रहते हैं, तो राष्ट्रपति किसी अन्य उम्मीदवार को गठबंधन बनाने के लिए मौका दे सकते हैं. 52 सांसदों ने नेतन्याहू के नाम की सिफारिश की है, लेकिन जादुई आंकड़े 61 सीटों से अभी दूर हैं.

संसद की 120 सीटों में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने सबसे अधिक सीटें जीतीं हैं. माना जा रहा है कि नेतन्याहू सरकार बनाने के लिए प्रभाव का इस्तेमाल कर सकते हैं.

पूर्व वित्त मंत्री यार लापिड की 45 सांसदों और पूर्व रक्षा मंत्री नफ्ताली बैनेट की सात सांसदों ने सिफारिश की. नेतन्याहू के ऊपर भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने का मुकदमा चल रहा है, लेकिन अभी तक उन पर इस मामले में आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं.

राष्ट्रपति रिवलिन ने कहा कि फिलहाल किसी के पास सरकार बनाने लायक संख्याबल नहीं है, लेकिन मेरा मानना है कि जो लायक सरकार बना सकते हैं, उनमें नेतन्याहू का दावा सबसे मजबूत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिला प्रशासन रांची ने एसएम मेमोरियल हॉस्पिटल को थमाया शो कॉज नोटिस

Next Post

दुष्कर्म मामला: किशोरी से रेप करने वाले आरोपी को मिली सजा

Next Post
दुष्कर्म मामला: किशोरी से रेप करने वाले आरोपी को मिली सजा

दुष्कर्म मामला: किशोरी से रेप करने वाले आरोपी को मिली सजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d