दिल्ली: 30 मार्च को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 75 साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाइपास सर्जरी सफलता पूर्वक तरीके से संपन्न हो गई थी. वहीं ऑपरेशन के बाद उन्हें एम्स के ही ICU में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था.
वहीं अब खबर है की राष्ट्रपति की हालत में सुधार देखा जा रहा है. आज उनकी रिकवरी को देखते हुए उन्हें आईसीयू से एम्स के एक स्पेशल रूम में स्थानांतरित कर दिया गया है.
वहीं डॉक्टरों की माने तो वो उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं. फिलहाल राष्ट्रपति को आराम की सलाह दी गई है.
वहीं सफल सर्जरी के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बाताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की दिल्ली एम्स में सफल बाईपास सर्जरी की गई है. मैं सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई देता हूं. राष्ट्रपति जी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने के लिए एम्स के निदेशक से बात की। मैं उनकी सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

