रांची: झारखण्ड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने सीबीएसई आईसीएसई झारखंड बोर्ड से 10 वीं और 12वीं में पास सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की लगन , स्कूल के शिक्षक और अभिभावकों के अथक प्रयास से बच्चों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, और झारखंड अभिभावक संघ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी परीक्षार्थियों को बधाई देता है.
अजय राय कहा कि कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद भी अभिभावकों ने अपने बच्चों के भविष्य के प्रति काफी सजगता से परीक्षा फल का इंतजार किया है. अब आगे का पठन-पाठन बच्चों का सही तरीके से हो जिस पर स्कूल के साथ-साथ अभिभावकों को भी ध्यान देना होगा.

