BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट हो सकते हैं सूरीनाम के राष्ट्रपति

by bnnbharat.com
January 10, 2021
in समाचार
गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट हो सकते हैं सूरीनाम के राष्ट्रपति
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है भारतीय मूल के संतोखी राजपथ परेड में शामिल हो सकते हैं.

बता दें कि बीते दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया. इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को आमंत्रित किया गया था.

दरअसल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन गणतंत्र दिवस के परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे, लेकिन ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से बढ़े प्रकोप के चलते उन्होंने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी थी. इसके बाद से ही सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि की तलाश की जा रही है.

बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया था ,तब इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को आमंत्रित किया गया था. मुख्य संबोधन उन्होंने ही दिया.

खास बात ये रही कि उन्होंने अपना संबोधन भोजपुरी में शुरू किया. उन्होंने कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, मेरे प्यारे प्यारे भारतीय प्रवासी भईया और बहना लोगन, हमार ओर से आप लोगों को राम जोहार पहुंचे. का हाल बा? हमार देश सूरीनाम आप सब लोगों को अभिनंदन प्रस्तुत करिला”.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिराज पर नस्लीय टिप्पणी को लेकर बड़ा खुलासा, दर्शकों ने कहा था ‘Brown Dog’

Next Post

अमिताभ ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, कहा- जब पहली बार अपने पिता को रोते देखा…..

Next Post
अमिताभ बच्चन ने की ऑर्गेन डोनेट करने की अनाउंसमेंट

अमिताभ ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, कहा- जब पहली बार अपने पिता को रोते देखा.....

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d