BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जंग की धमकी के बाद अग्रिम मोर्चे पर पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
जंग की धमकी के बाद अग्रिम मोर्चे पर पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति
Share on FacebookShare on Twitter

कीव: व्लादिमीर पुतिन समर्थक रूसी टीवी चैनल से जंग की धमकी के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की सेना की वर्दी पहनकर अग्रिम मोर्चे पर पहुंच गए और जवानों का हौसला बढ़ाया. इससे पहले रूसी टीवी चैनल ने धमकी दी थी कि यूक्रेन युद्ध से बस एक कदम दूर है.

रूसी टीवी चैनल ने यह धमकी ऐसे समय पर दी है, जब पुतिन ने 80 हजार सैनिकों और तबाही मचाने वाले हथियारों को यूक्रेन की सीमा पर तैनात किया है.

रूस ने तनाव बढ़ाते हुए 80 हजार सैनिकों के साथ बड़े पैमाने पर टैंक, तोपें, हथियारबंद वाहन तैनात किए हैं जिससे यह डर बढ़ता जा रहा है कि कहीं पुतिन यूक्रेन पर कब्जां करने की तैयारी तो नहीं कर रहे हैं.

यूक्रेन के राष्ट्रंपति के प्रवक्ता इउलिया मेंडल ने कहा कि देश के 40 हजार सैनिकों को क्रीमिया में तैनात किया गया है और 40 हजार अन्य  सैनिकों को डोनबास में तैनात किया गया है.

मेंडल ने कहा कि डोनबास में पिछले कई साल से रूस समर्थक अलगाववादी यूक्रेन के सरकारी सैनिकों के साथ संघर्ष कर रहे हैं. इस तनाव के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति रूस से लगी सीमा पर स्थित मारिउपोल इलाके में पहुंचे.

सेना की वर्दी और हेलमेट पहनकर पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह संकेत दिया कि वह इस धमकी के आगे झुकेंगे नहीं. उन्होंने कहा, ‘सैनिकों को यह पता चलना चाहिए कि उन्हें पूरा राजनीतिक समर्थन हासिल है.’

वर्ष 2014 में रूस के क्रीमिया को अलग करने के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ था लेकिन पिछले कुछ सप्ताह से गोलाबारी फिर से शुरू हो गई है.

यूक्रेन की सेना ने बताया कि रूस समर्थक अलगाववादियों के साथ संघर्ष में उसके दो सैनिक मारे गए हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस की ओर से कब्जा करने की पूरी आशंका है और हमारा देश इससे निपटने के लिए तैयारी कर रहा है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘वे (रूसी) तैयार हैं लेकिन हम भी तैयार हैं क्यों कि हम अपनी जमीन पर हैं और अपने क्षेत्र में हैं.’ इससे पहले पुतिन के बेहद करीबी कहे जाने वाले रूसी टीवी चैनल के एंकर दमित्री किसेलयेव ने यूक्रेन को नाजी राज्य करार दिया था. दमित्री ने कहा था कि रूस ताकत के बल पर यूक्रेन को नाजी विहिन करने के लिए मजबूर हो सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिका ने राणा के प्रत्यर्पण संबंधी भारत के अनुरोध को लेकर अपना समर्थन दोहराया

Next Post

भारत पर CAATSA लागू करना होगी रूस की भूरणनीतिक जीत – अमेरिकी सांसद

Next Post
भारत पर CAATSA लागू करना होगी रूस की भूरणनीतिक जीत – अमेरिकी सांसद

भारत पर CAATSA लागू करना होगी रूस की भूरणनीतिक जीत - अमेरिकी सांसद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d