नई दिल्ली:- मुख्यमंत्री बदलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए मदन कौशिक को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया है. मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बंशीघर भगत को तीरथ सिंह कैबिनेट में जगह दी गयी है. मदन कौशिक त्रिवेन्द्र सिंह रावत कैबिनेट में आवास विकास तथा संसदीय कार्यमंत्री जैसे भारी भरकम पद संभाले हुए थे और उन्हें नम्बर दो का स्थान मिला हुआ था.बता दें कि मंगलवार को त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और बुधवार को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत को नया मुख्यमंत्री चुना गया था.शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया गया. मदन कौशिक हरिद्वार शहरी क्षेत्र से लगाचार चौथी बार विधायक बने हैं.

