संवाददाता,
रांची: रांची विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में गुरुवार को कुल 73 पदों के लिए छात्रों ने मतदान किया. वोटिंग के दौरान कुछ पोलिंग बूथ पर मामुली विरोध की घटनाएं भी सामने आयी. हालांकि पुलिस मामले को शांत करा दिया. वोटिंग के दौरान रांची के एस एस मेमोरियल कॉलेज में भी हंगामा देखने को मिला. भारी हंगामे के कारण पुलिस ने छात्र संगठन अखिल भरतीय विद्यर्थि परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष को गिरप्तार कर लिया. पुलिस के इस कार्यवायी से संगठन से जुड़े छात्रों में गुस्सा भड़क उठा और वे हंगामा करने लगे. विरोध स्वरूप छात्रों ने नारेबाजी की और कोलेज परिसर में धरने पर बैठ गए.

