रांचीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महापौर आशा लकड़ा, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक केएन चौबे , दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त तथा रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक समेत कई आला अधिकारी और सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया.


