New Delhi:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या यानी सोमवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे. आधिकारिक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति का संबोधन शाम सात बजे से ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा.
राष्ट्रपति भवन द्वारा रविवार को जारी किए गए बयान के अनुसार, अंग्रेजी और हिंदी में प्रसारण के बाद दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा. वहीं ऑल इंडिया रेडियो पर क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण रात 9:30 बजे से होगा.

