नई दिल्ली:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आर्मी के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पीटल से शनिवार की दोपहर बाद दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया. राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति की हालत स्थिर है. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक नियोजित बाइपास सर्जरी करने की सलाह दी है. यह 30 मार्च को होने की उम्मीद है.

