BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नरेंद्र मोदी के नक्शे कदम पर चले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स पर किया वार

by bnnbharat.com
October 1, 2019
in समाचार
नरेंद्र मोदी के नक्शे कदम पर चले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स पर किया वार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं.  भारत में लोकसभा चुनाव के दौरान आपको वो घटनाक्रम  याद होगा जब पीएम मोदी ने अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द लगा लिया था. दरअसल तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जब राफेल डील में पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि चौकीदार चोर है, तो पीएम ने अपने नाम के आगे ही चौकीदार लगा लिया था, पीएम मोदी की देखा देखी कई बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द लगा लिया था. दरअसल पीएम मोदी ने कांग्रेस के आरोपों को ही अपनी ताकत बना ली.

ट्रंप के ऊपर चलाया जा रहा महाभियोग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले कुछ-कुछ ऐसा ही किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीत करने के आरोप में ट्रंप के ऊपर महाभियोग चलाया जा रहा है. अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पलोसी ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. लेकिन इन आरोपों से बैकफुट पर आने के बजाय ट्रंप ने इस मुहिम को करप्शन के खिलाफ जंग का नाम दे दिया है. महाभियोग की परवाह किए बिना ट्रंप ने एक और मामले की जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन से मदद मांगी है. ये मामला पिछले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की दखलंदाजी को लेकर है. ट्रंप पर आरोप लगा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के लिए उन्होंने रूस के साथ  गोलबंदी की थी. इस चुनाव में ट्रंप कैंडिडेट थे और उन्होंने जीत हासिल की थी.

जेलेंस्की पर बनाया दबाव

राष्ट्रपति ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदीमीर जेलेंस्की से फोन पर बात कर उनपर दबाव बनाया कि वे डेमोक्रेटिक नेता जो बाईडन और उनके बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार के दावों की जांच शुरू करें. ऐसा न करने पर ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद रोकने की धमकी दी. 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जो बाईडन डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं.

ले रहे हैं विदेशी सरकार की मदद

ट्रंप और राष्ट्रपति व्लोदीमीर जेलेंस्की के बीच ये वार्ता 25 जुलाई को हुई थी. इसका खुलासा एक व्हिसल ब्लोअर ने किया. इस शख्स ने खुफिया अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी. डेमोक्रेट्स नेताओं का कहना है कि ट्रंप आगामी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के लिए विदेशी सरकार की मदद ले रहे हैं और ये नियमों का उल्लंघन है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रॉयल्टी वृद्धि को लेकर चरणबद्ध रूप से करेंगे विरोध प्रदर्शन – झारखंड राज्य पत्थर व्यवसायिक संघ

Next Post

55 सालों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस बन गई पूंजीवाद का पर्याय : नित्यानंद 

Next Post
55 सालों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस बन गई पूंजीवाद का पर्याय : नित्यानंद 

55 सालों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस बन गई पूंजीवाद का पर्याय : नित्यानंद 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d