BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर चप्पे-चप्पे पर होगी निगरानी

by bnnbharat.com
February 24, 2020
in समाचार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर चप्पे-चप्पे पर होगी निगरानी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राजधानी प्रवास के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेैकर अमेरिका-ईरान के तनाव को देखते हुए दिल्ली में सेना और अर्धसैनिक बलों की अभूतपूर्व सुरक्षा की गई गई है.

अतिथियों के आवागमन के सभी मार्गों पर कड़ी जांच हो रही है. अमेरिकी गोपनीय सेवा का भी सहयोग लिया जा रहा है. सुरक्षा दस्तों में एंटी-ड्रोन दल, स्नाइपर, विशेष स्वाट कमांडो ले लेकर पतंग और कुत्ते पकड़ने वाले भी शामिल हैं. ऊंची इमारतों पर निशानेबाज तैनात किये जा रहे हैं और तय मार्गों पर पराक्रम वैन लगाई गई है.

 ट्रंप की सुरक्षा दिल्ली में पांच स्तरीय होगी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. ट्रंप पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे. पहले दो घेरे में अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी एफबीआई और खुफिया एजेंसी के लोग रहेंगे. अन्य तीन घेरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी व दिल्ली पुलिस की होगी. दिल्ली पुलिस ने खुफिया विभाग के साथ उन रास्तों की जांच कर ली है, जहां से अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरेंगे.

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आखिरी के तीन घेरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी, अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस के पास रहेगी. सबसे अंतिम घेरे की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस संभालेगी. दिल्ली पुलिस के तेज तर्रार कमांडो को तैनात किया जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति आईजीआई एयरपोर्ट से मौर्या शेरेटन होटल आएंगे. होटल को खाली करा लिया गया है. आसपास की इमारतों पर भी कमांडो तैनात रहेंगे. बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के लिए कई रूट लगाए जाएंगे. उन पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी. बताया जा रहा है कि सीसीटीवी लगाने व हटाने पर कई करोड़ रुपये खर्च होंगे.

होटल के आसपास भी काफी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. जहां से अमेरिकी राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा उन स्थानों पर जैमर आसपास के मोबाइल व वायरलैस सैट को ठप कर देगा.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ट्रंप का काफिला जिन सड़कों से गुजरेगा वहां दोहरे बेरिकेड लगाए जाएंगे. रास्तों पर हवाई निगरानी भी रखी जाएगी. ऊंची इमारतों पर एनएसजी की ड्रोन रोधी टुकड़ी, कमांडो और शार्प शूटरों को तैनात किया जाएगा. प्रोटोकॉल के मुताबिक, सुरक्षा निर्देशों पर पेड़ों की छटाई कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने होटल को कई दिन से कब्जे में ले रखा है. दिल्ली पुलिस के छह जिलों के अलावा अन्य यूनिटों के पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रंप के Warm Welcome के लिए तैयार है गुजरात

Next Post

समतामूलक समाज के ढांचे को आगे बढ़ाने की कोशिश : रवींद्र नाथ महतो

Next Post
समतामूलक समाज के ढांचे को आगे बढ़ाने की कोशिश : रवींद्र नाथ महतो

समतामूलक समाज के ढांचे को आगे बढ़ाने की कोशिश : रवींद्र नाथ महतो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d