संवाददाता,
रांची: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 सितम्बर को रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. इस दिन राष्ट्रपति 56 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे. इस दीक्षांत समारोह का आयोजन मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में किया जायेगा. रांची विवि की प्रति कुलपति प्रो कामिनी कुमार ने बताया कि इसमें साल 2019 के पास आउट विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जायेगी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रपति की उपस्थिति सुबह 10.10 से 11.10 बजे तक का होगा.
56 गोल्ड मेडल में 46 गोल्ड मेडल छात्राओं के कब्जे में-
रांची विवि के 33वें दीक्षांत समारोह में कुल 7951 विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी. इसमें पीजी, यूजी, वोकेशनल व अन्य कोर्स के छात्र हैं. इसमें 56 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जायेगा. इसमें लड़कियों की संख्या 46 है. इसके अलावा कई मेमोरियल अवार्ड दिये जायेंगे.

