महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी. इसके बाद राष्ट्रपति ने भी इस सिफारिश पर मुहर लगा दी. वहीं, शिवसेना ने आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.
राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की खबर के बाद शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है. शिवसेना का कहना है कि राज्यपाल ने सरकार बनाने की समयसीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया है. शिवसेना ने अतिरिक्त समय न देने के राज्यपाल के निर्णय को असंवैधानिक, अनुचित और दुर्भावनापूर्ण करार दिया.

