BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

by bnnbharat.com
October 25, 2019
in समाचार
समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

Press conference organized under the chairmanship of Deputy Commissioner in Collectorate Hall

Share on FacebookShare on Twitter

सुभाष सिंह,

जामताड़ा: समाहरणालय सभाकक्ष में आज उपायुक्त गणेश कुमार की अध्यक्षता में मासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें उपायुक्त सभी प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जामताड़ा जिले में संचालित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाई.

 जिला शिक्षा विभाग, जामताड़ा-

  • जिले के माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक कुल 33 विद्यालयों में आई.सी.टी. योजना से कम्प्यूटर शिक्षा आरंभ किया गया.
  • कुल 64 नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय में योगदान कराया गया.
  • जिले के विभिन्न विद्यालयों में 100 दिव्यांग बच्चों को स्काॅट सुविधा से आच्छादित किया गया.
  • कुल 61 विद्यालयों में दिनांक 22.10.2019 से 25.10.2019 के बीच दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों/जनप्रतिनिधि/विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का उन्मुखीकरण एक दिवसीय कार्यक्रम संचालित है.

जिला परिवहन कार्यालय, जामताड़ा-

  • वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल लक्ष्य 12 करोड़ के विरूद्ध सितम्बर 2019 तक (लगभग) 04 करोड़ 67 लाख रूपये राजस्व की प्राप्ति हुई है. वर्तमान अक्टूबर माह में लगभग 55 लाख 28 हजार रू0 राजस्व की प्राप्ति हुई है.

जिला आपूर्ति शाखा, जामताड़ा-

  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सितम्बर 2019 तक 67838 (67 हजार 8 सौ अड़तीस) कनेक्शन वितरित किया गया. अक्टूबर 2019 में 5407 कनेक्शन वितरित किया गया. इस प्रकार कुल 73245 परिवार को इस योजना से आच्छादित किया जा चुका है.

जिला कृषि विभाग, जामताड़ा-

  • मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 10 अगस्त 2019 को जामताड़ा जिले के 34152 किसानों को 11 करोड़ 35 लाख 44 हजार 228 रूपये का भुगतान प्रथम किस्त के रूप में किया गया. फिर छूटे हुए 22934 किसानों को दिनांक 11 अक्टबर 2019 को 7 करोड़ 72 लाख 80 हजार रूपये का भुगतान किया जा चुका है.
  • द्वितीय किस्त के तहत कुल 25904 किसानों को कुल 4 करोड़ 23 लाख 69 हजार 432 रूपये की राशि का भुगतान किया गया है.

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण-पीएमएवाई ग्रामीण-

  • वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्राप्त कुल लक्ष्य 9000 के आलोक में माह अक्टूबर-2019 तक 9270 लाभुकों का पंजीकरण, 7702 लाभुकों की स्वीकृति एवं कुल 7371 लाभुकों को प्रथम किस्त एवं 3868 लाभुकों को द्वितीय किस्त की राशि एफटीओ के माध्यम से विमुक्त किया गया है.

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण-मनरेगा-

  • जिले में कुल निबंधित कार्डधारियों की संख्या-128333 (एक लाख अट्ठाईस हजार तीन सौ तैंतिस) है.
  • वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल चालू योजना 12841 के विरूद्ध अब तक 6117 योजनाएं पूर्ण हो चुका है शेष कार्य प्रगति पर है.

जिला खनन कार्यालय, जामताड़ा-

  •  वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल लक्ष्य 975 लाख रूपये के विरूद्ध माह सितम्बर-2019 तक कुल 446.42 लाख रूपये राजस्व की प्राप्ति हुई.
  • वित्तीय वर्ष 2019-20 में माह सितम्बर 2019 तक अवैध खनन एवं परिवहन के कुल 60 मामले सामने आए जिसमें 03 में प्राथमिकी एवं 57 मामले में जुर्माना वसूल गया जिसमें कुल 11 लाख 52 हजार 545 रू0 राजस्व प्राप्त हुआ.

जिला समाज कल्याण शाखा, जामताड़ा-

  • वित्तीय वर्ष 2019-20 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कुल 154 लाभुकों को आच्छादित किया गया, जबकि 153 आवेदन जांच की प्रक्रिया में है.
  • मुख्यमंत्री सुकन्या योजना में कुल 3849 बच्चियों को आच्छादित किया गया, जबकि 2024 आवेदन जांच ककी प्रक्रिया में है.
  • प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में कुल 8666 लाभुकों को आच्छादित किया गया है, जबकि 317 आवेदन जांच की प्रक्रिया में है.

जिला भू-अर्जन कार्यालय, जामताड़ा-

  • जामताड़ा जिले अंतर्गत कुल 15 पथ परियोजना क्रियान्वित है, जिसमें अक्टूबर 2019 में सभी परियोजनाओं के विभिन्न 07 मौजों का भूमि अर्जन, पुर्नवासन और पुनव्र्यवस्थापन में अधिसूचना जारी किया जा चुका है एवं विभिन्न मौजों में कुल 71 रैयतों को मुआवजा भुगतान किया गया.

जिला मत्स्य कार्यालय, जामताड़ा-

  • वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल भौतिक लक्ष्य 8200 टन के विरूद्ध 4200 टन मछली उत्पादन रहा.
  • वेद व्यास आवास योजना में कुल 150 आवासों का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए स्थल चयन किया जा चुका है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जिला भूमि संरक्षण कार्यालय, जामताड़ा-

  • वित्तीय वर्ष 2019-20 में राईस फेला भूमि विकास योजना के तहत् निजी/सरकारी तालाबों के जीर्णोद्धार हेतु कुल प्राप्त आवंटन 607.50 लाख के विरूद्ध 406.35 लाख रूपये व्यय किया जा चुका है एवं पम्पसेट वितरण योजना में किसानों को पम्पसेट देने की प्रक्रिया जारी है.

 ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जामताड़ा-

  • वित्तीय वर्ष 2019-20 में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अन्र्तगत कुल 04 पुल (लम्बाई-1049.39 मीटर) कार्य प्रगति पर है, जिसमें 02 पुल का निर्माण दिनांक-01.01.2020 तक पूर्ण हो जाएगा.
  • माह अक्टूबर-2019 में इस वित्तीय वर्ष में कुल 02 पुल (लम्बाई-322.80 मीटर) स्वीकृत हुई है. उक्त पुल हेतु निविदा प्रक्रिया अपनाई गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक ने सुनाएं सती चरित्र रोचक प्रसंग

Next Post

रोटरी क्लब ने इको फ्रेंडली दीपावली का दिया संदेश

Next Post
रोटरी क्लब ने इको फ्रेंडली दीपावली का दिया संदेश

रोटरी क्लब ने इको फ्रेंडली दीपावली का दिया संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d