BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 22, 2020
in समाचार
समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

सोशल मीडिया के माध्यम से उपायुक्त ने किया समस्याओं का समाधान

विभिन्न शिकायतों के समाधान को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से (ट्विटर/फेसबुक) मिलने वाली विभिन्न शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्थल निरीक्षण के साथ मामलों की जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए उपायुक्त कार्यालय को प्रतिवेदन प्रस्तुत करें.

इसके अलावे उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री को कल देर रात्रि में तिवारी चौक के समीप एक बीमार अवस्था में सड़क के किनारे बेसुध पड़े गाय की सूचना फेसबुक के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके पश्चात उनके द्वारा उक्त मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गौ माता के ईलाज हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. ज्ञातव्य है कि पशु चिकित्सक सुनील तिवारी की देख-रेख में गौ माता का ईलाज किया जा रहा है. उपायुक्त की पहल के पश्चात उक्त गाय के रहने हेतु दर्दमारा के समीप डेयरी फार्म में व्यवस्था करायी गयी है; ताकि बीमार अवस्था में गाय को सड़कों के किनारे यत्र-तत्र न भटकना पड़े एवं डेयरी फार्म में उसका समुचित देख भाल और ईलाज किया सके.

वही ट्विटर के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द मामलों की जांच करते हुए समस्याओं का समाधान करें, ताकि आम जनमानस को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो और उन्हें अपनी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर ना लगाने पड़े.

इसके अलावे उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक, अफवाह या झूठी खबरों को न फैलाएं और न ही ऐसे मामलों में किसी का सहयोग करें, बल्कि सोशल मीडिया व टेक्नोलॉजी का सदुपयोग मानव कल्याण के लिए करें. साथ ही उपायुक्त ने कहा है कि किसी तरह के अफवाह या फेक न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल होने पर यथाशीघ्र सूचना संबंधित थानों या टोल फ्री नम्बर 100 पर दें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घर से आ रही थी बदबू, पता चला लाश है

Next Post

विधायक दलीय भावना से ऊपर उठकर करें काम: राज्यपाल

Next Post
विधायक दलीय भावना से ऊपर उठकर करें काम: राज्यपाल

विधायक दलीय भावना से ऊपर उठकर करें काम: राज्यपाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d