BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन

by bnnbharat.com
February 10, 2020
in समाचार
पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

अमन राज,
गोड्डा(पथरगामा):  रविवार को कोरका पलस टू उच्च विद्यालय स्थापना के 67 वें वर्षगांठ पर विद्यालय के प्रांगण में पूर्ववर्ती छात्रों के द्वारा पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन कर प्लस टू उच्च विद्यालय के इतिहास का बखान किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के पदस्थापित शिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.आगंतुकों का स्वागत छात्राओं ने स्वागत गान गाकर किया. कार्यक्रम का संचालन डीएसओ पाकुड़ शिवनारायण यादव ने की. कार्यक्रम में सर्वप्रथम उच्च विद्यालय के प्रथम प्रधानाध्यापक स्वर्गीय सुखदेव राय और स्वर्गीय सच्चिदानंद झा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया.

इसके बाद विद्यालय के पूर्ववर्ती सेवानिवृत्त शिक्षक देवता प्रसाद झा धनंजय मिश्रा मोहनलाल मिस्त्री देव कुमार दीप नारायण साह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि पहले यह विद्यालय मध्य विद्यालय था इसे उत्क्रमित कराकर उच्च विद्यालय बनाया गया. तत्पश्चात भाजपा की तत्कालीन सरकार में इसे प्लस टू का दर्जा दिलाया गया और शिक्षकों की पदस्थापना कराई गई. प्लस टू का दर्जा दिलाने से यहां के छात्रों को फायदा हुआ कि अब उन्हें गोड्डा और पथरगामा का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

उच्च शिक्षा के लिए यहां कंप्यूटर लैब है परंतु चालू नहीं है. आने वाले दिनों में कंप्यूटर लैब का व्यवस्था कर उच्च शिक्षा की कमी को पूरी कर दी जाएगी. पूर्व में कोरका उच्च विद्यालय की चर्चा पूरे संथाल परगना में होती थी. बताया गया कि सन 1953 में किस गांव के प्रबुद्ध शिक्षा प्रेमी स्वर्गीय सुकुमार स्वर्गीय भैरव रामदास स्वर्गीय भोपाल मंडल उच्च विद्यालय की परिकल्पना की. स्वर्गीय सुमित मंडल की अध्यक्षता में स्वर्गीय दीनदयाल रामदास, स्वर्गीय काली मंडल, स्वर्गीय वैद्यनाथ महतो, स्वर्गीय दरोगी रामदास, स्वर्गीय डॉक्टर कुलदीप मंडल, स्वर्गीय डॉ अनिरुद्ध मंडल एवं अन्य ग्रामीणों के द्वारा भवन निर्माण प्रारंभ किया गया था.

सन 1954 में विधिवत रूप से स्वर्गीय सुमृत मंडल सचिव के नेतृत्व में विद्यालय का संचालन प्रारंभ हुआ. सन 1956 में नियमित प्रधानाध्यापक के रूप में स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद राय का सहयोग मिला जो 28 वर्षों तक नियमित निरंतर चला. सन 1958 में मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का परचम लहराया था. बताया गया कि विद्यालय परिसर में 25 फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया.

मौके पर स्वर्गीय सुखदेव राय के पुत्र सुधांशु शेखर प्रभात रंजन अरविंद कुमार सिंह, गिरीश राणा, ललित कुमार, दिवाकर मंडल, ग्राम प्रधान मिथिलेश रामदास, अधिवक्ता दीनानाथ झा, जनार्दन मंडल विश्वनाथ साह, सिया राम भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, मुदानंद सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक टिंकू लाल मेहरा, विजय आदि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post

ओवैसी को जूते खाकर भी दिखाने पड़ेंगे कागज: भाजपा

Next Post
ओवैसी को जूते खाकर भी दिखाने पड़ेंगे कागज: भाजपा

ओवैसी को जूते खाकर भी दिखाने पड़ेंगे कागज: भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d