BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमीयुगल ने खाया कीटनाशक; प्रेमी की मौत, बच गई प्रेमिका

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in समाचार
प्रेमीयुगल ने खाया कीटनाशक; प्रेमी की मौत, बच गई प्रेमिका
Share on FacebookShare on Twitter

दुमकाः गोपीकांदर थाना क्षेत्र के आमेरजोला गांव में करीब एक साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमीयुगल ने रविवार की देर शाम कीटनाशक खा लिया.  प्रेमिका की जान तो बच गई लेकिन प्रेमी 20 वर्षीय सोमनाथ देहरी तड़पकर कर जान दे दी. सोमवार को मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है.

काठीकुंड थाना क्षेत्र के खिलोड़ी गांव का सोमनाथ गोपीकांदर के आमेरजोला गांव की युवती से प्रेम करता था. एक साल पहले वह युवती के साथ लिव इन रिलेशन में उसके घर में रहा था. अभी तक दोनों की शादी नहीं हुई थी.  रविवार को दोनों घर में अकेले थे.   किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और दोनों ने कीटनाशक दवा खा लिया. देर शाम स्वजन घर पहुंचे तो दोनों तड़प रहे थे. स्वजन ने किसी तरह से उल्टी कराकर युवती की जान बचा ली लेकिन प्रेमी ने घर के सामने चबूतरे पर तड़पकर दम तोड़ दिया. युवती के पिता ने बताया कि जिस समय दोनों ने कीटनाशक खाया, उस समय घर में उन दोनों के अलावा कोई नहीं था.  दोनों ने चिडिय़ा मारने वाली दवा खा ली. बताया कि दोनों एक साल से साथ रहे थे लेकिन आज तक किसी तरह की कहासुनी नहीं हुई. पता नहीं किस बात पर दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय कुल्लू मौके पर पहुंचे और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. बताया कि दोनों के स्वजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है, जिस कारण यूडी केस दर्ज किया गया है. युवती की तबीयत में सुधार होने के बाद कीटनाशक खाने का कारण पता करने का प्रयास किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले तीन दिनों तक बढ़ेगा तापमान

Next Post

31 मार्च से पहले निपटाएं ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Next Post
31 मार्च से पहले निपटाएं ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है नुकसान

31 मार्च से पहले निपटाएं ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है नुकसान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d