BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोने की कीमत में तेजी, चांदी भी हुई महंगी

by bnnbharat.com
January 13, 2021
in समाचार
सोना, चांदी चमका, कच्चे तेल में तेजी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण आज भारतीय बाजारों में सोना और चांदी में तेजी आई. एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.74 फीसदी बढ़कर 49,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि चांदी का भाव 0.57 फीसदी बढ़कर 66,279 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. पिछले सत्र में सोने की दरों में 0.53 फीसदी की कमी आई थी. 

जियोजिट फाइनेंशियल के रिसर्च हेड- कमोडिटीज हरेश वी ने कहा कि, ‘अमेरिकी डॉलर में रिकवरी होने से और आर्थिक प्रोत्साहन के उपायों की उम्मीद के कारण कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं. कई देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण की संख्या बढ़ने से सेफ हेवेन मांग भी बढ़ सकती है.’

वैश्विक बाजारों में भी बढ़ी कीमत

दुनियाभर में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों से आज वैश्विक बाजारों में सोने की दरें भी बढ़ी हैं. हाजिर सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,856.86 डॉलर प्रति औंस हो गया. एक कमजोर डॉलर सोने को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सस्ता बनाता है. आज डॉलर इंडेक्स 0.14 फीसदी नीचे 89.938 के स्तर पर था. अन्य कीमती धातुओं में चांदी 25.57 डॉलर प्रति औंस पर थी, जबकि प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 1,078.80 डॉलर हो गया.

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को होगा. इस दिन वे पद की शपथ लेंगे. जो बाइडन गुरुवार को प्रोत्साहन पैकेज की रूपरेखा तैयार करेंगे. कई विश्लेषकों का मानना है कि सोने को निचले स्तरों पर समर्थन मिल सकता है क्योंकि प्रोत्साहन मुद्रास्फीति में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने में मदद कर सकता है, जिसके खिलाफ सोने को हेज के रूप में देखा जाता है.

ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है. कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि की थी, जबकि चांदी लगभग 50 फीसदी बढ़ गई थी. सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है.

निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं. यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए खुली है (11 जनवरी 2021 से 15 जनवरी 2021 तक). योजना के तहत आप 5,104 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं. यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 51,040 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है. इसमें आवेदनों के लिए भुगतान ‘डिजिटल मोड’ के माध्यम से किया जाना है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोहड़ी स्पेशल: जानें आज अग्नि में क्यों डाली जाती है रेवड़ी-मूंगफली, और इसके महत्व…

Next Post

लगातार बढ़ती जा रही ट्रंप के खिलाफ नाराजगी, हो रही महाभियोग लाने की तैयारी

Next Post
‘आने वाला वक्त अमेरिका के लिए मुश्किल भरा है’: ट्रंप

लगातार बढ़ती जा रही ट्रंप के खिलाफ नाराजगी, हो रही महाभियोग लाने की तैयारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d