जयपुर: करौली के सपोटरा में एक पुजारी को ज़िंदा जलाकर मार दिए जाने का मामला गर्माया हुआ है. राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जहां इस मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है वहीं पुजारी परिवार को आर्थिक संबल दिए जाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से फंड इकट्ठा किये जाने की मुहीम भी चल रही है. भाजपा नेता कपिल मिश्रा की ओर से शुरू हुई इस मुहीम को देशभर से समर्थन मिलता दिख रहा है. आर्थिक रूप से कमज़ोर पुजारी परिवार की मदद करने के लिए देश-दुनिया से आम और ख़ास हर वर्ग के लोग आगे आ रहे हैं.
30 लाख जमा करने का लक्ष्य
भाजपा नेता कपिल मिश्रा की पहल पर शुरू हुई इस मुहीम में पुजारी परिवार को 30 लाख रूपए का आर्थिक संबल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. सोशल मीडिया के ज़रिये जारी इस मुहीम से अब तक 21 लाख रूपए तक का फंड जमा किया जा चुका है. सहयोग के लिए #JusticeForBabuPujari मुहीम चलाई जा रही है.

