नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली में हुई हिंसा पर चुप्पी तोड़ते हुए बोले कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली जल रही थी. दिल्ली एक ऐसी जगह है, जहां पर अलग-अलग जगहों से रहने के लिए लोग आते हैं.
केंद्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी को दिल्ली के चुनावों में जीत दर्ज करने का कोई मौका नहीं मिला. उसकी खीझ पार्टी के नेता निकाल रहे हैं. चुनावों के दौरान, कई भाषणों को सुना गया, जिसमें प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य मंत्रियों ने समाज के लिए परेशानी पैदा करने की कोशिश की.
एनसीपी प्रमुख पवार ने यह भी कहा कि जब चुनावों के दौरान प्रधान मंत्री का भाषण सुना तो मैं भौचक्क रह गया. उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारियों को उनके कपड़ों से पहचाना जा सकता है. प्रधानमंत्री पूरे देश और सभी धर्मों के लिए हैं. उनको इस तरह के भाषण बहुत चिंतित करने वाले हैं. आप अन्य नेताओं के भाषणों को भी सुन सकते हैं, जैसे कि गोली मारो के नारे. हमारे देश में इस तरह के नारे कभी नहीं दिए गए. स्कूलों पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों पर हमला किया गया, यह सब सत्ता में बैठे लोगों के कारण हुआ.
शरद पवार ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है और कारखाने बंद हो रहे हैं, लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं. हमने लोकसभा चुनावों के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के दौरान लोगों की समझ में यह बात आ गई और वो चुनाव हार गए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दिल्ली यात्रा के दौरान हिंसा होने की बात का जिक्र करते हुए शरद पवार ने कहा कि जनता 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान लिए गए निर्णयों के पूरी तरह से खिलाफ है. मैं बीजेपी को दूर रखने के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देता हूं. केंद्र सरकार की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. वे चाहते हैं वह नहीं हो रहा है, जिसके बाद देश में दंगे भड़काए जा रहे हैं.
इस साल की शुरुआत में दिल्ली में हुई हिंसा के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराते हुए, शरद पवार ने कहा कि दिल्ली सरकार के पास पुलिस पर अधिकार नहीं है और हिंसा के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है. राकांपा प्रमुख ने यह भी कहा, जब सत्ता में रहे लोग जाति और धर्म के नाम पर विभाजित होने की बात करते हैं, तो उसका असर आगे तक जाता है. इसलिए, ऐसी पार्टी पर जीत हासिल करने और उन्हें हराने के लिए हम सभी को एक साथ आना होगा. एनसीपी इसके लिए तैयार है.

