BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने ईद-उल-अजहा की दी मुबारकबाद

कोविड-19 की रोकथाम के लिए की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in समाचार
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने ईद-उल-अजहा की दी मुबारकबाद
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  आज देशभर में कोरोना वायरस संकट के बीच बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है. ईद-उल-अजहा के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की दिग्गज हस्तियों ने मुबारकबाद दी है.

राष्ट्रपति ने जहां अपने संदेश में इस त्योहार का महत्व समझाते हुए सभी से कोविड-19 की रोकथाम के लिए गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की. वहीं प्रधानमंत्री ने दुआ मांगी कि भाईचारे और दया की भावना और बढ़े. कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्ली की जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में ईद-उल -जहा की नमाज सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ी गई. कई जगह लोगों से अपील की गई थी कि वे अपने घर पर नमाज पढ़ें. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली में अपने घर पर नमाज अदा की.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर मुबारकबाद दी. राष्ट्रपति ने तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ उर्दू में भी ट्वीट किया. राष्ट्रपति ने कहा, “ईद मुबारक. ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी भाईचारे और त्याग की भावना का प्रतीक है तथा लोगों को सभी के हितों के लिए काम करने की प्रेरणा देता है. आइए, इस मुबारक मौके पर हम अपनी खुशियों को जरूरतमंद लोगों से साझा करें और कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी दिशानिर्देशों का पालन करें.”

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ईद मुबारक, ई-उल-अजहा पर बधाई. यह दिन हमें एक न्यायपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और समावेशी समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है. इससे प्रेरणा लेकर भाईचारे और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जा सकता है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बकरीद पर घरों में की गई नमाज अदा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Next Post

प्रवासी कामगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Next Post
प्रवासी कामगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

प्रवासी कामगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d