BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री आगमन : रांची में SPG ने ली अपने हाथों में सुरक्षा की कमान

by bnnbharat.com
September 9, 2019
in Uncategorized
प्रधानमंत्री आगमन : रांची में SPG ने ली अपने हाथों में सुरक्षा की कमान

Prime Minister arrives: SPG takes command of security in his hands in Ranchi

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 सितंबर को रांची आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की विशेष तैयारी की गई है. पीएम की सुरक्षा में 8 आईपीएस, 54 डीएसपी रैंक के अफसरों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सुरक्षा की मॉनिटरिंग एसएसपी अनीश गुप्ता खुद करेंगे. सुरक्षा में कोई चूक न हो, इस पर खास ध्यान रखा जा रहा है. इसके लिए 123 इंस्पेक्टर, 656 सब इंस्पेक्टर व 6 हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है.

शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरने वाले दोपहिया- चार पहिया वाहन सवारों पर पैनी नजर रखी जा रही है. किसी व्यक्ति पर संदेह होने पर रोककर उसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. एयरपोर्ट के आसपास अभी से पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल प्रभात तारा मैदान तक सड़क किनारे स्थित ऊंचे भवनों में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. एसएसपी ने शहर के सभी थाना प्रभारियों काे लगातार भ्रमणशील और एक-दूसरे के संपर्क में रहने का निर्देश दिया है.

12 सितंबर काे प्रधानमंत्री हवाई मार्ग से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से धुर्वा स्थित कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग से जाएंगे. कार्यक्रम काे लेकर 9 सितंबर काे एसपीजी की टीम रांची पहुंच जाएगी. इसके बाद से सुरक्षा की जिम्मेवारी एसपीजी की टीम अपने हाथों में ले लेगी. कार्यक्रम स्थल के आस-पास एसपीजी की टीम पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी. इस दाैरान वहां किसी काे आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

मालूम हाे कि एसपीजी के कमांडाे काफी प्रशिक्षित हाेते हैं और उनकी टीम में स्नापर्स, बम निरोधक विशेषज्ञ रहते हैं. एसपीजी के कमांडो अत्याधुनिक रायफल्स से लैस हाेते हैं और इनके पास अंधेरे में देख पाने वाले चश्मे तथा संचार के कई अत्याधुनिक उपकरण माैजूद रहते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जे.जे वलाया ने प्रदर्शित किया अपना वार्षिक वस्त्र संग्रह

Next Post

UGC NET 2019 की देनी है परीक्षा तो आज से करें रजिस्ट्रेशन

Next Post
UGC NET 2019 की देनी है परीक्षा तो आज से करें रजिस्ट्रेशन

UGC NET 2019 की देनी है परीक्षा तो आज से करें रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d