रिपोर्टर – ज्योत्सना
खूंटी
खूंटी जिले में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान जन आरोग्य योजना का लाभ अब सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के मरीजों के लिए भी वरदान साबित हो रहा है. कल तक जो मरीज सिर्फ जड़ी बूटी और गांव के वैद्यों के सहारे अपनी बीमारी का इलाज कराते थे, वहीं ग्रामीण अब खूंटी के सरकारी और गैर-सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले रहे हैं. सुदूरवर्ती रनियां, तपकरा और अड़की क्षेत्र के ग्रामीण अब खूंटी पहुंचकर आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे हैं. खूंटी तोरपा सड़क मार्ग पर स्थित आराधना अस्पताल गरीब मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है.
Also Read This:- पिता के हवस की शिकार हुई युवती ने छोटी बहन को बचाया, मां ने दिया गर्भनिरोधक गोली
ये सुदूरवर्ती रनियां प्रखण्ड का मरीज सुगना मुण्डा है. सुगना मुण्डा अपने खेत मे मवेशी चराने गया था. फिर पास के ही तालाब में नहा लिया तभी घर वापस आने के क्रम में अचानक उसके सर में चक्कर आने लगा और दिमागी हालात भी बिगड़ने लगी. सुगना मुण्डा पागल की तरह इधर-उधर भागने लगा फिर उसके बड़े बेटे ने उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया और इलाज होने लगा. पहले इनको आयुष्मान योजना की जानकारी नहीं थी, लेकिन आराधना अस्पताल की नर्सों ने प्रधानमंत्री की आयुष्मान योजना की जानकारी दी और तत्काल अस्पताल में ही राशन कार्ड और आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाया गया. आयुष्मान कार्ड से इलाज होने पर अब मरीज और मरीज के परिजनों की पैसे की चिन्ता खत्म हो गयी.
उसी तरह तोरपा प्रखंड के ड़ोड़मा वासी मरीज जोलेन भेंगरा को भी अस्पताल आने पर आयुष्मान जन आरोग्य योजना का लाभ मिला और अब मरीज के साथ-साथ परिजनों के चेहरे पर संतोष के भाव साफ तौर पर देखने को मिल रहे हैं.

